Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लंबे समय तक बैठना रीढ की हड्डियों को बना देता है कमजोर, इन एक्सरसाइज से पोश्चर में करें सुधार

Best exercise to strengthen the spine : सिटिंग जॉब करते हुए अपनी रीढ़ की हड्डी और पोस्चर को सही रखना है, तो कुछ एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं।

लंबे समय तक बैठना रीढ की हड्डियों को बना देता है कमजोर, इन एक्सरसाइज से पोश्चर में करें सुधार
exercise

Written by Kishori Mishra |Published : December 31, 2025 5:07 PM IST

How to correct posture : आजकल ज्यादातर जॉब्स आपको अपनी सीट से चिपकाए रखती है, जिसकी वजह से 8-9 घंटों तक लगातार बैठना होता है। इसकी वजह से हमारी रीढ़ की हड्डी और पोस्चर लगातार खराब होने लगता है। खराब पोस्चर और कमजोर रीढ़ की हड्डी से पीठ में दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं, यह जोड़ों की सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा, अगर आपका पोस्चर खराब होने लगे, तो इससे आपको झुकने में, वजन उठाने में, गहरी सांस लेने और आसान सी मूवमेंट करने में भी मुश्किल हो सकती है।

खैर, यहां हम आपको डेस्क जॉब करने वालों के लिए ऐसी दो एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी रीढ़ को मजबूत बना सकते हैं, साथ ही पोस्चर को बेहतर बना सकते हैं, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचे रहा जा सके।

Exercise Number-1

अगर आप डेस्क जॉब करते हैं, तो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अपनी रीढ़ की हड्डी को मजबूत और सीधा बनाए रखना, क्योंकि जो लोग सिटिंग जॉब करते हैं उन्हें कंधों में दर्द और पीठ में दर्द की समस्या झेलनी पड़ती है। खैर, अपनी रीढ़ को बेहतर बनाए रखने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। फिर एक हाथ की दूरी पर दीवार की तरफ मुंह करके, पैर थोड़े अलग रखें और अपने दोनों हाथों को आगे बढ़ाएं। अपनी हथेलियों को दीवार पर जितना हो सके उतना ऊपर रखें। फिर अपने कंधों से निचले हिस्से को सीधा करें और करीब एक मिनट तक इसी पोजिशन में रहें। इससे न सिर्फ रीढ़ की हड्डी को आराम मिलेगा, बल्कि पीठ दर्द और कंधों के दर्द से भी राहत मिलेगी।

Also Read

More News

Exercise Number-2

अपनी पीठ को सीधा करने के लिए दूसरी एक्सरसाइज यह है कि आप सीधे खड़े हो जाएं और फिर दोनों हथेलियों को दीवार पर ज़मीन के समानांतर रखें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर उठाएं, कंधे के ऊपर गोल घुमाएं और वापस पहली पोज़िशन में आ जाएं। फिर उसी हाथ को हॉरिजॉन्टल फैलाएं। इसके बाद अपने धड़ को मोड़ते हुए उसे जितना हो सके पीछे ले जाएं।

इस पोज़िशन में एक मिनट तक रहें। इसके बाद पहली पोजिशन में फिर से आ जाएं।

इसके अलावा, अगर आप अपने पोस्चर को सही करना चाहते हैं, तो खड़े होने व चलने के तरीके में भी सुधार करना जरूरी है। आइए आपको सही तरीका बताते हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और पूरे वजन को एड़ियों पर डालें
  • फिर छाती को बाहर निकालें
  • टेलबोन को थोड़ा अंदर करें
  • हाथों को साइड में ढीला रखें, कंधों को पीछे घुमाएं और डेल्टॉइड्स को पीछे खींचें
  • ठोड़ी को ज़मीन के समानांतर रखें
  • चलते समय और सीधे खड़े होते समय अगर आप इस पोस्चर को बनाते हैं, तो इससे आपको अपनी पीठ और रीढ़ को सीधा रखने में काफी मदद मिलती है।

Highlights

  • गलत तरीके से बैठने से बॉडी का पोश्चर खराब हो जाता है।
  • लगातार बैठने की वजह से कमर कई बार दर्द होने लगती है।
  • कुछ एक्सरसाइज की मदद से बॉडी पोश्चर में सुधार किया जा सकता है।