बॉडी पोस्चर ठीक करने और स्टैमिना बढ़ाने वाली एक्सरसाइज

बॉडी पोस्चर के बारे में अगर सजगता न रखी जाए तो यह धीरे-धीरे खराब होने लगता है. शरीर का पोस्चर अगर ठीक रहता है तो आप ज्यादा फिट रहते हैं. बॉडी पोस्चर इंसान के शरीर की फिटनेस भी दर्शाता है. अगर आप फिट नहीं हैं तो आपका बॉडी पोस्चर भी ठीक नहीं रहता है. बॉडी पोस्चर ठीक रहने से शरीर में हड्डियों की बीमारी कम होती है. कमर दर्द, गर्दन में दर्द जैसी परेशानी उन लोगों में ज्यादा होती हैं, जिनका बॉडी पोस्चर ठीक नहीं होता है. हेल्दी व फीट बॉडी के लिए बॉडी पोस्चर का ठीक होना बेहद जरूरी होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 11, 2019 9:32 AM IST

बॉडी पोस्चर के बारे में अगर सजगता न रखी जाए तो यह धीरे-धीरे खराब होने लगता है. शरीर का पोस्चर अगर ठीक रहता है तो आप ज्यादा फिट रहते हैं. बॉडी पोस्चर इंसान के शरीर की फिटनेस भी दर्शाता है. अगर आप फिट नहीं हैं तो आपका बॉडी पोस्चर भी ठीक नहीं रहता है. बॉडी पोस्चर ठीक रहने से शरीर में हड्डियों की बीमारी कम होती है. कमर दर्द, गर्दन में दर्द जैसी परेशानी उन लोगों में ज्यादा होती हैं, जिनका बॉडी पोस्चर ठीक नहीं होता है. हेल्दी व फीट बॉडी के लिए बॉडी पोस्चर का ठीक होना बेहद जरूरी होता है.

शरीर की फिटनेस के साथ स्टैमिना भी आपकी बॉडी पोस्चर पर निर्भर करता है. बॉडी स्टैमिना बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट के साथ रोजाना कुछ एक्सरसाइज जरूरी होती हैं. हम यहां पर बॉडी पोस्चर ठीक करने वाली और स्टैमिना बढ़ाने वाली कुछ एक्सरसाइज के बारे में बात करेंगे.

प्लैंक एक्सरसाइज

बॉडी स्टैमिना बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा प्लैंक एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है. वैसे प्लैंक एक्सरसाइज को बॉडी पोस्चर ठीक करने के लिए भी किया जाता है. रोजाना वर्कआउट में प्लैंक को शामिल करना भी बहुत आसान है. इसके लिए आपको कोई विशेष प्रशिक्षण की भी जरूरत नहीं होती है. प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का स्टैमिना बढ़ता और बॉडी पोस्चर में सुधार होता है. बेली फैट को कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज लाभदायक है.

ब्रिज पोज वर्कआउट 

गर्दन, कमर के हिस्से का बॉडी पोस्चर खराब होने से शरीर तो खराब दिखता ही है, साथ में कई तरह की परेशानी भी करता है. शरीर के ऊपर वाले हिस्से के साथ पूरे शरीर के पोस्चर को ठीक करने के लिए ब्रिज पोज बेहतर वर्कआउट है.

शरीर को फिट रखने के लिए ब्रिज पोज को सबसे अच्छी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी कहते हैं. अगर आप रोजाना ब्रिज पोज एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर का पोस्चर ठीक होने के साथ बॉडी स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद मिलती है.

चेस्ट स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज 

किसी भी इंसान के शरीर का सबसे आकर्षण एरिया चेस्ट माना जाता है. बॉडी पोस्चर में सबसे पहले चेस्ट एरिया ही खराब होता है. अगर आप रोजाना एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो चेस्ट स्ट्रेचिंग आपके बॉडी पोस्चर को ठीक रखने में मदद कर सकता है. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने भी जरूरत नहीं पड़ती है. रोजाना चेस्ट स्ट्रेचिंग करने से कंधों और चेस्ट में मजबूती के साथ लुक भी बदलता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source