45 मिनट जॉगिंग के बदले 1 मिनट करें ये एक्सरसाइज, जांघों की चर्बी से मिलेगा छुटकारा

अगर आप भी अपनी व्यस्त दिनचर्या के चलते एक्सरसाइज या वर्कआउट के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिसे करने में सिर्फ 1 मिनट लगता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 18, 2020 5:07 PM IST

Exercises for thighs : सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत ही जरूरी है। एक्सरसाइज के लिए एक नियमित समय निकालना बहुत ही जरूरी होता है। सबसे बड़ी मुश्किल है कि, जॉब के साथ टाइम निकालना है। अगर आप भी अपनी व्यस्त दिनचर्या के चलते एक्सरसाइज या वर्कआउट के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिसे करने में सिर्फ 1 मिनट लगता है। जबकि यह 45 मिनट की जॉगिंग के बराबर है। इससे आप अपने मोटी जांघों की चर्बी को कम कर ( Exercises for thighs) सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं वह एक्सरसाइज—

सीढ़ियां चढ़ना

सीढ़िया चढ़ना एक ऐसी एक्सरसाइज है तो फिटनेस के लिहाज से बहुत जरूरी है। जिन लोगों की थाइज यानि कि जांघें बहुत ( Exercises for thighs) मोटी होती हैं उनके लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी कर सकते हैं। चाहे आप जॉब पर हों, कॉलेज में हों या घर पर आराम से बैठे हों। हर बार जब आप बाहर निकलें तो लिफ्ट लेने के बजाय सीढ़ियों का चयन करें। यदि आप अपने स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाना चाहते हैं, तो एक मिनट में ऊपर और नीचे चढ़ने का प्रयास करें। इससे आप हमेशा युवा बने रह सकते हैं।

रस्सी कूदना

यदि आप दैनिक दिनचर्या से अलग थोड़ा समय बचा सकते हैं, तो बाहर जाएं और रस्सी के साथ व्यायाम करें। यह एक ऐसा व्यायाम है जो कुछ ही देर में पूरी बॉडी को टोन करता है। इस व्यायाम को करते वक्त ध्यान रहे कि आपको इसे नॉनस्टाप नहीं करना है। पहले करीब 2 से 3 मिनट तक लगातार करें। फिर थोड़ा रुके और 5 से 7 मिनट तक करें। जब आप इस व्यायाम को करने के आदी हो जाएंगे तो 15 मिनट बिना रुके कर सकते हैं।

ये योगासन भी हैं आपके लिए फायदेमंद

वीरभद्रासन

  • वीरभद्रासन करने के लिए सबसे पहले ताड़ासन या सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
  • अपने दोनों पैरों को फैला लें। दोनों पैरों के बीच की दूरी आप अपनी सुविधा के अनुसार रखें या जितना फैला सकते हैं उतना ही फैलाएं। दोनों पैरों के बीच कम से कम 2.5 फिट से 3 फिट का अंतर ठीक माना जाता है।
  • पैरों को फैलाने के बाद अपने दोनों हाथों को समानान्तर फैलाएं।
  • दाएं पैर के पंजे को लगभग 90 डिग्री के कोण पर घुमाएं और बाएं पैर के पंजे को न्यूनकोण पर घुमाएं।
  • इसके बाद सर को दाएं तरफ घुमाते हुए दाएं पैर को भी 90 डिग्री कोण पर घुमाएं। बांए पैर को सीधा रखें।
  • इस मुद्रा में 30 से 50 सेकंड तक रह सकते हैं। जब इस मुद्रा में हो तो सामान्य सांस लेते रहें।
  • यही पूरी क्रिया आप दूसरे पैर के साथ भी करें।

शलाभासन

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।
  • अब अपने हाथों को पेट से सटाते हुए हथेलियों से जमीन को टच करते रहें। इस दौरान गहरी सांस लें।
  • अपने पैरों को एक-एक करके ऊपर उठाएं और तिरछी अवस्था में रखें।
  • इसके बाद अपनी सामान्य अवस्था में आ जाएं और फिर दोहराएं।

उटकासन 

  • जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच थोड़ा फ़ासला रखें।
  • अपने हाथों को सामने की तरफ फैलाएं, हथेलियों को खुला रखें और जमीन की तरफ रखें। कोहनियों को मोड़े नहीं।
  • घुटनों को थोड़ा मोड़े और पेल्विस को नीचे की ओर दबाएं।
  • इस दौरान आप ऐसा स्थिति में होंगे जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठें हैं।
  • इस स्थिति में सहज होने की कोशिश करें।
  • हाथों को जमीन के समानांतर रखें। कमर को सीधा और आराम की अवस्था में रखें।
  • अब हाथों को सिर के ऊपर, दीवार की तरफ ले जाएं और सीधा रखें।
  • आसन का अभ्यास करते वक्त गहरी सांस लेते रहें।
  • जैसे-जैसे आप सहज होते रहें, अपने घुटनों को थोड़ा और मोड़ें और नीचे की तरफ दबाव डालें लेकिन कमर सीधी रखें।
  • एक मिनट के लिए रुकें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं और शरीर को रिलैक्स करें।

International Yoga Day 2020 : डिप्रेशन को कम करने के लिए करें ये 3 आसन

मोटे गालों से आपकी खूबसूरती पर पड़ रहा है असर, तो घर पर 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.