Advertisement

एक्सरसाइज vs रिकवरी: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया क्यों व्यायाम करने जितना ही जरूरी है आराम करना

एक्सरसाइज और रिकवरी दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं, जो एक दूसरे से अलग-अलग हैं लेकिन जुड़े हुए हैं। इस लेख में हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि आखिर एक्सरसाइज की तरह फिजियोथेरेपी भी जरूरी क्यों है?

Written By Mukesh Sharma
Published : June 10, 2026 8:57 PM IST

exercise vs recovery (AI Generated Image)

अगर आप कोई एक्सरसाइज गलत फॉर्म या पोस्चर के साथ कर रहे हैं, तो जिम ट्रेनर से पहले तीन-चार लड़के भागते हुए आएंगे और आपको बताएंगे कि भाई ऐसा नहीं बल्कि ऐसे इस एक्सरसाइज को करना है। कहने का मतलब है कि आज की युवा पीढ़ी में एक्सरसाइज और फिजिकल हेल्थ के प्रति काफी अवेयरनेस बढ़ी है। लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज की की नॉलेज होना काफी नहीं है अगर आपको उसके बाद की प्रोसेस की ज्यादा जानकारी नहीं है तो। एक्सरसाइज के बाद की प्रोसेस है रिकवरी और अगर अपनी रिकवरी में गलती कर रही हैं तो तीन-चार लड़के भागकर नहीं आने वाले आपकी रिकवरी ठीक करने के लिए। इसलिए ShardaCare-HealthCity में सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंस (CPRS) के डायरेक्टर डॉ. धर्म पी. पांडेय ने इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बताई हैं।

एक्सरसाइज के बाद आराम यानी रिकवरी

अक्सल लोग जिम में घंटों एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन उसके बाद रिकवरी के लिए शरीर को पर्याप्त आराम नहीं देते हैं। जबकि अच्छी सेहत और बेहतर फिटनेस के लिए एक्सरसाइज व रिकवरी दोनों का संतुलन बेहद जरूरी है। अगर आप शरीर को पर्याप्त आराम नहीं देते, तो इसका असर आपकी फिटनेस और स्वास्थ्य दोनों पर पड़ सकता है।

Advertisement

(और पढ़ें - क्या गलत कार्डियो करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है?)

शरीर के लिए एक्सरसाइज और रिकवरी क्या है

अगर सरल शब्दों में कहें तो एक्सरसाइज शरीर के लिए एक चुनौती है और उसके बाद रिकवरी अगली बार उस चुनौती के लिए शरीर को मजबूत करती है। इसे सिंपल साइंस के फैक्ट से समझें तो जबहम एक्सरसाइझ करते हैं, तो हमारी मांसपेशियों पर दबाव और खिंचाव पड़ता है, जिससे मसल फाइबर में छोटे-छोटे डैमेज होते हैं। उसके बाद जब आप आराम कर रहे होते हैं को रिकवरी प्रोसेस आपकी मसल फाइबर को फिर से बनाने लगते हैं और पहले से मजबूत तरीके से बनाते हैं।

Advertisement

इसलिए यह समझना होगा कि सिर्फ एक्सरसाइज की मदद से आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत नहीं बना रहे हैं बल्कि उसके बाद जब आ राम कर रहे होते हैं तब आपकी मांसपेशियां मजबूत हो रही होती हैं। जब शरीर को पर्याप्त नींद और आराम मिलता है, शरीर मसल को रिपेयर करता है और पहले से ज्याद ऊर्जा के साथ तैयार करता है।

एक्सरसाइज के बाद आराम नहीं करेंगे तो क्या होगा?

अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइझ तो करते हैं, लेकिन बाद में शरीर को अच्छे से आराम नहीं मिल पाता है तो उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जानें जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना या एक्सरसाइज के बाद रिकवरी न मिल पाने के क्या नुकसान हो सकते हैं:

  • लगातार मांसपेशियों में दर्द होना
  • थकान और कमजोरी रहना
  • चोट लगने का खतरा बढ़ना
  • एक्सरसाइज में प्रदर्शन कम होना
  • नींद की समस्या रहने लगना
  • मानसिक तनाव और मोटिवेशन में कमी

सिर्फ बिस्तर पर लेटना नहीं रिकवरी

मान के चलते हैं कि आपको एक्सरसाइझ की तो अच्छी-खासी ऩलेज हो गई है, लेकिन उसके बाद आपको लगता है कि आप जाकर बिस्तर पर लेट जाएंगे या सो जाएंगे तो आपकी बॉडी की रिकवरी हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं होता है बल्कि रिकवरी के लिए निम्न आदतें अपनाना बेहद जरूरी है -

  • रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • संतुलित और पौष्टिक भोजन करें
  • कठिन वर्कआउट के बीच आराम का समय रखें
  • हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या योग करें
  • शरीर की थकान के संकेतों को नजरअंदाज न करें

अच्छी फिटनेस सिर्फ ज्यादा मेहनत करने से नहीं मिलती, बल्कि सही समय पर शरीर को आराम देने से भी मिलती है। एक्सरसाइज और रिकवरी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यदि आप लंबे समय तक स्वस्थ, सक्रिय और चोटों से दूर रहना चाहते हैं, तो अपने फिटनेस रूटीन में रिकवरी को भी उतनी ही अहमियत दें जितनी एक्सरसाइज को देते हैं। बस आपको याद रखना होगा कि अगर आराम सही समय पर किया जाए तो वह आलस नहीं अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर प्रदर्शन की तैयारी है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल एक्सरसाइज से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।