
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : April 21, 2025 11:57 AM IST
Exercise To Reduce Belly Fat: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। इसके लिए लोग डाइटिंग करते हैं और घंटे जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। शरीर के कुछ हिस्सों पर जमा चर्बी को घटाना काफी मुश्किल होता है। इसमें बैली फैट भी शामिल है। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने और एक्सरसाइज न करने की वजह से पेट पर फैट जमा होने लगता है। आप भी पेट के आसपास जमा चर्बी से परेशान हैं, तो कुछ एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए, इस लेख में मायहेल्थबडी की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ अंतरा देबनाथ से जानते हैं बेली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से -
इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।
इस दौरान शरीर को सीधा रखें।
पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ लें।
अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।
सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।
सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
फिर अपने हाथों और पैरों को एक साथ खोलें और हाथों को सिर के ऊपर लेकर जाएं।
फिर अपने हाथ और पैरों को वापस नॉर्मल पोजीशन में ले आएं।
इसे 30-50 बार दोहराएं।
इसे करने के लिए आप प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
इसके बाद अपने पैरों को एक-एक करके आगे-पीछे करें।
आप इसके 25 से 30 के 3 सेट करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।