Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Exercises For Arm Fat Loss: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। मोटापा न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। शरीर में फैट बढ़ने पर यह अलग-अलग हिस्सों जमा होने लगता है। कई लोगों अपने हाथों और बाजुओं पर जमा फैट से परेशान रहते हैं। अपनी मोटी और थुलथुली बाजुओं की वजह से कई महिलाएं स्लीवलेस ड्रेस पहनने में हिचकिचाती हैं। अगर आप भी बाजुओं पर जमा चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से बाजुओं के फैट को कम करने में मदद मिल सकती है (Exercise To Reduce Arm Fat In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखते हुए खड़े हो जाएं।
अपने हाथों को साइड में सीधा फैलाएं।
फिर अपनी बाजुओं से आगे की तरफ सर्कल बनाते हुए कम से कम 50 बार रोटेट करें।
इसी तरह पीछे की डायरेक्शन में भी 50 बार रोटेट करें।
इस एक्सरसाइज के 2-3 सेट करें।
सबसे पहले जमीन या मैट पर अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखते हुए खड़े हो जाएं।
अपने हाथों को साइड में सीधा फैलाएं।
अब अपने हाथों को चेस्ट के पास ले जाकर क्रिस-क्रॉस फॉर्म में करें।
इस एक्सरसाइज को 1 मिनट तक करें।
सबसे पहले जमीन या मैट पर पेट के बल लेटें और अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई पर रखें।
अपनी उंगलियों और पैरों के अंगूठे का इस्तेमाल करके शरीर को ऊपर उठाएं।
फिर कोहनी को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर ढ़केलें।
इस प्रक्रिया को 15 से 20 बार दोहराएं।
सबसे पहले अपने दोनों हाथों में डंबल या कोई वजनदार वस्तु लें और सीधे खड़े हो जाएं।
कोहनियों को अपने शरीर के पास रखें और धीरे-धीरे डंबल्स को अपने कंधों की ओर उठाएं।
कुछ सेकेंड के लिए रुके और फिर धीरे-धीरे डंबल्स को नीचे लाएं।
इसे 12 से 15 बार दोहराएं।
सबसे पहले एक कुर्सी लें और अपने दोनों हाथों को कुर्सी के किनारे पर रखें।
अब अपने पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाएं।
कोहनी को 90 डिग्री पर मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर उठाएं।
इस प्रक्रिया को 12 से 15 बार दोहराएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।