कमर दर्द से हैं परेशान तो भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, वरना बढ़ सकती है परेशान

Worst Exercise For Back Pain: कमर दर्द होने पर कुछ एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए, वरना आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 8, 2025 7:00 PM IST

Exercises To Avoid In Back Pain: कमर दर्द की समस्या से आजकल अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। कमर दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे लगातार बैठकर काम करना, शरीर में कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव और चोट। कमर का दर्द हल्का से लेकर तेज चुभन जैसा हो सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति उठने-बैठने या फिर लेटने तक में दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार तो कमर का दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोगों को इससे निपटने के लिए दवाई का साहरा लेना पड़ता है। इसके अलावा, कुछ लोग कमर दर्द से राहत पाने के लिए एक्सरसाइज भी करते हैं। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि लोग जिम में जाकर कोई भी एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं या एक्सेरिक्से को गलत तरीके से करते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आपको कमर में दर्द की समस्या है, तो आपको कुछ एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं, जिन्हें करने से कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कमर दर्द की समस्या होने पर करने से बचना चाहिए। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कमर में दर्द होने पर न करें हाई जंप

हाई जंप करने से घुटने मजबूत होते हैं और शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। लेकिन अगर आपको कमर दर्द की शिकायत है, तो आपको इस एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस एक्सरसाइज को करते समय कमर पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे कमर का दर्द बढ़ सकता है।

क्रंचेस करने से बढ़ सकता है कमर दर्द

कोर की मजबूती के लिए क्रंचेस एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज बैली फैट को कम करने में भी मददगार होती है। लेकिन अगर आप कमर दर्द की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको क्रंचेस करने से बचना चाहिए। दरअसल, यह रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है, जिससे कमर दर्द की समस्या और बढ़ सकती है।

कमर में दर्द होने पर न करें लंजेस

लंजेस करने से लोअर बॉडी टोन होती है। यह एक्सरसाइज ग्लूट, क्वाड और हैमस्ट्रिंग मसल्स को मजबूत बनाती है। लेकिन अगर आपको कमर में दर्द की समस्या है, तो आपको इसे करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस एक्सरसाइज को करने से आपकी कमर पर अधिक दबाव पड़ सकता है, जिसकी वजह से कमर का दर्द बढ़ सकता है।

बर्पीज करना अवॉयड करें

जिन लोगों को कमर दर्द की शिकायत है, उन्हें बर्पीज करने से भी बचना चाहिए। अगर इसे ठीक से न किया जाए, तो पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ सकता है। इसकी वजह कमर का दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है।

कमर में दर्द होने पर न करें लेग लिफ्ट

बैली फैट कम करने के लिए लेग लिफ्ट एक अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। लेकिन अगर आपको पहले से ही कमर दर्द की समस्या है, तो आपको इसे करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस एक्सरसाइज के दौरान दोनों टांगों को एक साथ ऊपर उठाना होता है, जिससे लोअर बैक पर अधिक दबाव पड़ता है। इसके कारण कमर और पीठ का दर्द और अधिक बढ़ सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source