Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
महिला की उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनके जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। इसी तरह शारीरिक बदलाव भी हर महिला के जीवन का हिस्सा होती हैं। टीनएज में पीरियड्स स्टार्ट होने के अलावा, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज और उम्र के साथ हड्डियों और मसल्स में कमजोरी आने जैसी स्थितियों से लगभग हर महिला को गुजरना ही पड़ता है। इसी तरह जब किसी महिला को शादी के बाद गर्भधारण करने में परेशानी होती है, तो उसे इनफर्टिलिटी की समस्या कहा जाता है। वहीं कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद कमर दर्द या पीठ दर्द की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा जिन महिलाओं को पीसीओडी (PCOD) या पीसीओएस (PCOS) की समस्या होती है उन्हें भी अनियमित पीरियड्स (Irregular periods) के साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से योगाभ्यास और कुछ एक्सरसाइजेस करते हैं तो इन सभी समस्याओं से आप छुटकारा पा सकती हैं।
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि योग और एक्सरसाइज आपके सेहत के लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती हैं। डिलीवरी के बाद होने वाले बैक पेन (Back pain after delivery) और पीसीओएस के कारण होने वाली समस्याओं से निजात पा सकतr हैं।
डिलीवरी के बाद होने वाले बैक पेन से आराम और पीसीओएस के लक्षणों से राहत पाने के लिए डॉ. चंचल शर्मा एक विशेष एक्सरसाइज के अभ्यास की सलाह देती हैं। यह एक एक्सरसाइज करने का तरीका पढ़ें यहां-
जिन महिलाओं की कुछ दिनों पहले डिलीवरी हुयी है और उसी की वजह से लोअर बैक में दर्द है या जिनको पीसीओडी/ पीसीओएस जैसी समस्या है उनके लिए ये एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसी तरह अगर किसी भी महिला को कमर दर्द की शिकायत है तो उनके लिए यह आसन बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सामान्य से दिखने वाले इस आसन से आपके पेट की चर्बी भी कम हो सकती है और बहुत पुराने कमर दर्द से भी राहत मिल सकता है।
डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि यह एक्सरासइज वैसे तो सभी महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। लेकिन विशेष रूप से उनके लिए लाभदायक है जिन्हें किसी प्रकार की हार्मोनल बीमारी या अनियमित पीरियड्स की समस्या है। इसका अभ्यास करने से पूर्व आपको इसे करने का सही तरीका पता होना चाहिए तभी आप इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, गलत पोस्चर के कारण यह हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए इसे अपने रूटीन में शामिल करने से पूर्व एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।