... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 7, 2019 12:54 PM IST
दर्द कैसा भी हो यह चाय हर दर्द को ठीक कर सकती है। ©Shutterstock.
एक्सरसाइज के बाद शरीर में दर्द होना स्वाभाविक है, कुछ लोगो लंबे अंतराल के बाद वर्कआउट करते हैं तो उनको भी दर्द का सामना करना पड़ता है। एक्सरसाइज के बाद होने वाले दर्द की वजह कई लोग एक्सरसाइज को छोड़ देते हैं। आपको अगर इस दर्द से छुटकारा देने वाले उपाय पता हों तो आप अपनी एक्सरसाइज कभी नहीं छोड़ना चाहेंगे।
इसी तरह हर महिला को महीने में पीरियड के दर्द से गुजरना पड़ता है। पीरियड के समय होने वाले दर्द की वजह से महिलाएं अपना काम भी ठीक से नहीं कर पाती हैं। इन दोनों ही तरह के दर्द से छुटकारा पाना बेहद आसान है। मेथी दाने के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। मेथी दाने के उपयोग से आप अपने दर्द को दूर कर सकते हैं।
मारिजुआना से स्पर्म काउंट बढ़ने के साथ दूर हो सकती है इंफर्टिलिटी, जानें फैक्ट्स।
मेथी दाने में शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने का गुण पाया जाता है। मेथी में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। हम यहां बता रहे हैं कैसे मेथी दाने से चाय बनाकर आपने दर्द को दूर कर सकते हैं।
लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत तेज दर्द होता है, ऐसे में उनके लिए मेथी के दानो की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, इससे उन्हें पेट में होने वाली दर्द से भी छुटकारा मिलता है। क्या गीले बाल लेकर हवा में जाने से हो जाता है जुकाम ?
मेथी की चाय कैसे बनाएं ?
मेथी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 4 से 5 कप पानी लेकर गैस पर रख दे, जब ये पानी उबलने लगे तो इसमें एक चम्मच मेथी बीज या मेथी काफी पाउडर डाल दें और फिर इसे ढककर अच्छे से उबाले।
बार-बार पड़ते हैं बीमार ? आज से ही कर लें ये 8 बदलाव।
जब इसका कलर चेंज हो जाये तो इसे आंच से उतार ले और ठंडा होने के लिए रख दे, अब इसे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए चाय की तरह पिए। स्वाद में यह कड़वा हो सकता इसलिए पानी की मात्रा कम ही रखें जिससे आसानी से पी सकें।