... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 9, 2020 1:55 PM IST
There are many variations of lunge but the classic forward lunge is still very effective for weight loss, as it works multiple muscles at once.
Exercise for Legs : महिलाओं की शरीर की बनावट पुरुषों के मुकाबले काफी अलग होती है। ऐसे में इन्हें आकर्षक और सुडौल बनाने का तरीका भी काफी अलग होता है। पुरुषों के पैर की तुलना में महिलाओं के पैर थोड़े नाजुक होते हैं, साथ ही घुटने के पीछे की नस (हेमस्ट्रिंग्स) भी कमजोर पाई जाती है। पैरों को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को सप्ताह में करीब दो बार लेग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। जानें, पैरों के लिए कौन सी एक्सरसाइज (Exercise for Legs ) महिलाओं के बेस्ट है-
इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो जाएं। इसे थोड़ा हार्ड बनाने के लिए आप डम्बबेल्स या बारबेल्स भी उठा सकती हैं। इसके बाद अपने पैरों की एड़ियां ऊपर उठाएं और फिर नीचे ले जाएं। इस एक्सरसाइज के तीन से पांच सेट रोज करें। पिंडलियों के लिए ये एक्सरसाइज काफी अच्छी मानी जाती है।
साइड लेग ऐब्डक्सन को ऐबडक्टर मशीन भी कहते हैं। साइड लेग ऐब्डक्सन को जिम में ऐबडक्टर मशीन के सहारे में किया जा सकता है। आप इस एक्सरसाइज को मैट पर एक साइड में लेटे हुए या फिर बेंच या जिम बॉल पर भी कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैरों पर वजन डालें।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपना बैक बिल्कुल सीधा रखें। अपने घुटने को 90 डिग्री से अधिक ना मोड़ें वरना इससे चोट लगने की संभावना होती है। लंजेस करने के लिए, नीचे की ओर झुकें। ऐसा करते समय आपकी एड़ी ऊपर होनी चाहिए। स्क्वॉट्स एंड लंजेस एक्सरसाइज को थोड़ा अधिक टफ बनाने के लिए आप बेस बॉल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर स्क्वॉट्स करते समय आपको पीठ दर्द होता है, तो दीवार के सहारे एक जिम बॉल रखकर ये एक्सरसाइज करें।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए रेसिस्टेंस बैंड पैरों और ऐब्डक्टर पर बांधे जा सकते हैं। खासकर थेरा बैंड्स पैरों की मांसपेशियां स्ट्रेच करने में मदद करता है। जॉगिंग करने, दौड़ने, स्विमिंग या साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज करने से भी आप क्वॉड्राइसेप्स और हेमस्ट्रिंग्स को मजबूत कर सकती हैं।
लॉकडाउन में नहीं मिल रहा फिटनेस ट्रेनर? इन ऐप्स की मदद से खुद को रखें दुरुस्त
Tips for Eye Care: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की बढ़ रही हैं समस्याएं, फॉलो करें ये टिप्स