मोटे गालों से आपकी खूबसूरती पर पड़ रहा है असर, तो घर पर 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज

चेहरे की खूबसूरती आंख और होंठ के साथ-साथ गालों के शेप पर भी निर्भर करती है। ऐसे में हमें गालों के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 17, 2020 1:35 PM IST

Exercise for Cheeks : वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज की जब भी हम बात करते हैं, तो अक्सर गालों के लिए एक्सरसाइज करना भूल जाते हैं। कई लोग गालों की वजह से ही ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं, क्योंकि गालों से ही आपका चेहरा निखरा हुआ दिखता है। लेकिन अगर आपके गाल ज्यादा मोटे हैं, तो यह आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। चेहरे की खूबसूरती आंख और होंठ के साथ-साथ गालों के शेप पर भी निर्भर करती है। ऐसे में हमें गालों के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। गालों के लिए कुछ ऐसे आसान सी (Exercise for Cheeks) एक्सरसाइजेस हैं, जिससे आपके चेहरे का शेप काफी अच्छा हो सकता है।

डक फेस

डक फेस एक्सरसाइज (Exercise for Cheeks) से आप अपने गालों के शेप को काफी अच्छा बना सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको डोनल्ड डक की तरह मुंह बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने होंठों को ऊपर की ओर उठाना होगा और अपने मुंह को  खोले और बंद करें।

इस दौरान कोशिश करें कि आप अपने होंठों को बाहर की ओर धकेलें। अपने मुंह को डोनल्‍ड डक से मिलता-जुलता बनाएं। इस एक्सरसाइज से आपके चेहरे का तनाव दूर होगा। इसे कम से कम दिन में 15 से 20 बार करें।

फिश फेस

फिश फेस एक्‍सरसाइज बहुत ही आसान होता है। आज के समय में हर कोई सेल्‍फी लेते समय पाउट बनाता है। फिश फेस बनाने के लिए आप अपने गालों को  अंदर से दांतों से पकड़ने की कोशिश करें। इसके बाद आप अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं और अपनी ठोड़ी को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। इसे आप दिन में कम से कम 10 से 15 बार करें। एक्सरसाइज करते समय 10 सेकेंड के लिए रूकें।

जॉ ड्रॉपर

मुंह के साथ-साथ गालों की चर्बी को कम करने के लिए यह सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्‍सरसाइज को करने से आपके गालों की चर्बी आसानी से कम हो जाएगी। इस एक्सरसाइज को करने के लिए जितना हो सके, उतना मुंह को खोलें और निचले दांतों के पीछे अपनी जीभ दबाएं। इस दौरान कोशिश करें कि आपके जबड़े जितना हो सके नीचे की ओर चले जाए। इसे लगभग 15 बार करने की कोशिश करें।

चिकबोन एक्‍सरसाइज

अगर आपके गाल काफी मोटे और अच्छे शेप में नहीं है, तो यह एक्सरसाइज आपके लिए काफी अच्छा है। इसे करने के लिए अपने होठों को दांतों के ऊपर लाएं और अंडाकार मुस्कान के साथ मुंह को खोलें। अब अपनी उंगलियों को चिकबोन्स पर लाएं और ऊपर की तरफ धक्का दें। ऐसा करते समय 30 सेकंड तक के लिए रुकें। इसे कम से कम 10 बार करें।

वजन कम करने के लिए छोटे कद के लोगों को क्यों करनी होती है अधिक मेहनत? जानें इसके कारण

Yoga for Joints: जोड़ों और घुटनों के दर्द से तुरंत राहत दिलाए ये 4 योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source