
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 9, 2018 2:04 PM IST
Warm-up before you exercise. © Shutterstock
यदि आप मॉडरेट एक्सरसाइज करते हैं, तो ठीक है। इससे आपके मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर होता है, लेकिन इसे अधिक और कठिन एक्सरसाइज करना आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इससे आपको तनाव भी हो सकता है। हाल ही में यह बात एक शोध में पता चली है।
अमेरिका में 1.2 मिलियन लोगों पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोध में कहा गया है कि जिन लोगों ने दिन में तीन घंटे से अधिक व्यायाम किया, उनका दिमागी सेहत बहुत अधिक खराब पाया गया।
शोधकर्ताओं का यह निष्कर्ष लैंसेट मनोचिकित्सा जर्नल में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार, अत्यधिक व्यायाम ऑबसेसिव बिहेवियर से जुड़ा हो सकता है।
शोध के अनुसार, जिन लोगों ने सप्ताह में पांच से अधिक बार एक्सरसाइज किया या एक दिन में तीन घंटे एक्सरसाइज किया, उनमें इससे कम एक्सरसाइज करने वालों की तुलना में मानसिक सेहत काफी खराब पाई गई थी।
यह अध्ययन अमेरिका के येल यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया। शोधकर्ताओं ने अपने इस अध्ययन में पाया कि सप्ताह में तीन से पांच बर लगभग 45 मिनट तक एक्सरसाइज करने से काफी हद तक जहां फायदे देखे गए, वहीं इससे ज्यादा करने पर उन फायदों में काफी गिरावट भी देखी गई। हां, उन्होंने इस बात पर जरूर जोर दिया कि अधिक से अधिक मॉडरेट एक्सरसाइज करना बहुत लाभदायक होता है।
यहां तक कि घर में चारों तरफ काम करने, बगीचे में पानी डालने से भी 10 प्रतिशत तक डिप्रेशन में कमी आती है।
येल यूनिवर्सिटी में मनोचिकित्सा के सहायक प्रोफेसर डॉ. ऐडम चेकराउड का कहना है कि दुनिया भर में दिव्यांगता का प्रमुख कारण अवसाद है और स्वास्थ्य अभियानों के जरिए मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने की बहुत जरूरत है। एक्सरसाइज लोगों में लोअर मेंटल हेल्थ बर्डन से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में सोच-समझकर ही किसी भी एक्सरसाइज को करना चाहिए।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.