Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Exercise At Home: लॉकडाउन के दौरान लोगों का जिम जाना बंद हो गया है। जिससे, घर में रहने वाले लोगों को जहां अपने बढ़ते वज़न और फिजिकली एक्टिव ना रह पाने का दुख है। वहीं, लॉकडाउन की वजह से लगातार बैठे रहकर काम करने और खाने-पीने से जुड़ी अनियमितताए लोगों के लिए लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का खतरा भी बढ़ा रही हैं। गौरतलब है कि बेली फैट निकलने का कारण भी लगातार बैठे रहने जैसी आदतें ही हैं और यह बढ़ी हुई तोंद हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बनती है। लेकिन, अगर आप इस दौरान कुछ स्मार्ट तरीकों से अपनी शारीरिक सक्रियता बढ़ा सकें तो आपका वजन भी निंयंत्रित रहेगा और आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकेंगे। (Exercise At Home)
घर में रहते हुए फिट रहने के लिए आप घर के छोटे-मोटे कामों में हिस्सा ले सकते हैं। जैसे, बर्तन धोना, झाड़ू लगाना, जाले उतारना, कपड़े धोना, गार्डनिंग करना और घर अरेंज करना। इसी तरह बच्चों के साथ खेलने से भी कैलोरी बर्न करने में मदद होती है। साथ ही आप घर में रहते हुए ये सिम्पल-सी एक्सरसाइजेस कर सकते हैं।
इस तरह की एक्सरसाइज़ेस को थोड़ा आसान और सेफ माना जाता है। हर बार पुश अप्स करने के लिए ट्रेनर का मौजूद होना ज़रूरी नहीं है। पुश अप्स एक फुल बॉडी वर्कआउट है और इससे, एक साथ हाथों, टांगों, पेट और पीठ की एक्सरसाइज़ होती है। साथ ही यह कम जगह में ही इसकी प्रैक्टिस की जा सकती है। तो बस, घर का एक कोना खोज़ें जहां आप अपना वर्कआउट कर सकते हैं।
रस्सी कूदना सबसे आसान और सबसे मनोरंजक एक्सरसाइज़ेस में से एक है। बचपन में जिस तरह आप रस्सी कूद का खेल खेलते है, उतनी ही आसानी से अब आप खुद को फिट रखने के लिए इसकी मदद ले सकते हैं। अपने साइज़ के अनुसार एक सुविधाजनक रस्सी ले लें। कलाइयों को घुमाते हुए स्किपिंग की यह एक्टिविटी करें। शुरुआत के दिनों में 10 मिनट तक स्किपिंग या रस्सी कूदने की एक्सरसाइज़ करें फिर, धीरे-धीरे अपनी सुविधा के हिसाब से समय बढ़ा दें।