... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : May 23, 2020 2:43 PM IST
Image credits by: हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए घर की इन चीजों से करें वर्कआउट।
Exercise at Home : लॉकडाउन के चलते लोगों को अपने घरों में ही वर्कआउट (how to exercise at home) करना पड़ रहा है। शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढ रहे हैं, ताकि वो खुद को फिट और हेल्दी रख सकें। उदाहरण के लिए बहुत से लोग बाल्टी और भारी सामानों को उठाकर ही वेट-लिफ्टिंग कर रहे हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनके हाथों की ग्रिपिंग काफी कमजोर होती है। ऐसे में हाथों की ग्रिपिंग को मजबूत करने के लिए आप घर पर ही एक्सरसाइज (Exercise at Home) कर सकते हैं।
हालांकि, हाथों की ग्रिप को मजबूत बनाने के लिए आपको अधिक कठोर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। कुछ ऐसे आसान से एक्सरसाइज (Exercise at Home) हैं, जो हाथों की ग्रिप को मजबूत बनाते हैं। इन्हें आप अपने घर में ही आसानी से कर सकते हैं।
लॉकडाउन के कारण भले ही अभी अखबार आपके घरों में नहीं आ रहा होगा, लेकिन पुराने अखबार तो आपके पास जरूर होंगे। ये उन घरेलू सामानों में से एक है, जिससे आप घर पर ही वर्कआउट कर सकते हैं। अपनी ग्रिपिंग को मजबूत करने के लिए आप पुराने अखबार को निचोड़ें। यह वॉर्मअप करने का एक बेहतरीन तरीका है।
हाथों की पकड़ को मजबूत करने के लिए बकेट वेट लिफ्टिंग बहुत ही अच्छा वर्कआउट है। इसमें एक भरी बाल्टी की मदद से आपके हाथ मजबूत होते हैं। बाल्टी के हैंडल को कसकर पकड़ने की वजह से आपके हाथों की ग्रिप मजबूत होती है।
सेब को हाथ से क्रश करना एक बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको खास नहीं करना होगा।
अपने परिवार को लॉकडाउन में स्वस्थ रखने के लिए कराएं ये एक्सरसाइज
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.