
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 29, 2022 9:37 AM IST
Esha Gupta Fitness:बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा गुप्ता का फिटनेस के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है। ईशा गुप्ता अपनी फिटनेस और वर्कआउट के प्रति बहुत अधिक डेडिकेटेड हैं और इसका अंदाजा उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए लग ही जाता है कि ईशा खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करती हैं।अपनी हेल्दी स्किन और फिट बॉडी (Esha Gupta Fitness Secrets) के लिए मशहूर ईशा गुप्ता का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में ईशा गुप्ता बहुत ही खूबी के साथ पिलाटे वर्कआउट (Pilates workout session) कर रही हैं।
बता दें कि ईशा गुप्ता की ट्रेनर हैं नम्रता पुरोहित (Namrata Purohit) जो बॉलीवुड में सारा अली खान (Sara Ali Khan), जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) जैसी फिटनेस के लिए सीरियस अभिनेत्रियों की ट्रेनर भी हैं। नम्रता ने ईशा गुप्ता का यह वीडियो शेयर किया जिसमें ईशा पिलाटे (Esha Gupta Workout Video) करते हुए दिखायी दीं। इस वीडियो में एक प्रॉप बॉल की मदद से वे एक्सरसाइज करती दिखीं।
View this post on Instagram
इस वर्कआउट वीडियो में ईशा और नम्रता कैडिलैक रिफॉर्मर (Cadillac reformer) से अपनी एक्सरसाइज की शुरूआत करते दिखीं। वीडियो में नम्रता और ईशा कैडिलैक पर घुटने मोड़कर बैठकर एक्सरसाइज कर रही हैं और प्रॉप के तौर पर एक बॉल का भी इस्तेमाल किया गया है। एक्सरसाइज करते समय बॉल को हवा में उछालकर उसे पकड़ने की भी कोशिश की जा रही है जिससे एक्सरसाइज को और भी असरदार बनाया जा सकता है।(Esha Gupta Fitness)
यह भी पढ़ें-