hamburger icon
A
Read in English

घरेलू नुस्खे हैं एरिका फर्नांडिज़ की हेल्दी स्किन के सीक्रेट

एरिका करती हैं केमिकल-फ्री प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2019 2:37 PM IST

टीवी औऱ फिल्मों में काम करने वाली मशहूर हस्तियों की फिटनेस और उनके चेहरे का हेल्दी ग्लो बहुतों को आकर्षित करता है। एरिका फर्नाडिज़ एक ऐसा ही नाम है। कसौटी ज़िंदगी की फेम एरिका अपनी फिटनेस और सुंदर स्किन की वजह से सबकी फेवरिट हैं। हम यहां लिख रहे हैं कुछ ब्यूटी एंड फिटनेस सीक्रेट्स जो उन्हें रखते हैं फिट एंड ग्लोइंग-

एरिका अपनी स्किन का काफी ख्याल रखती हैं। वह नैचुरल रेमेडिज़ ट्राई करती हैं और उनपर काफी भरोसा भी करती हैं। उन्हें केमिकल वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करना पसंद नहीं, और वह उनके इस्तेमाल से बचती हैं।

अपने फेस पर कुछ भी लगाने से पहले एरिका अपनी स्किन टाइप का ख्याल रखती है। वह घर में बनाया गया फेस पैक हो या मॉश्चराइज़र, वह अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही इंग्रीडिएंट्स का चुनाव करती हैं। साथ ही वह सनस्क्रीन लगाना भी अहम मानती हैं। घर से बाहर निकलने से पहले वह हमेशा सनस्क्रीन लगाती हैं। इसके अलावा वह सोने से पहले चाहे कितनी भी थकी हुई हों, मेकअप ज़रूर साफ करके ही सोती हैं।

इसके अलावा  एरिका अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वह बहुत खुश रहती हैं।  एरिका को नयी-नयी जगहों पर घूमना, स्विमिंग और अच्छा खाना पसंद है। यह सारी चीज़ें उनकी फिटनेस बनाए रखने में काफी मदद करती हैं।

एरिका डांस और स्टंट्स में भी काफी बेहतर हैं। उन्होंने स्टंट्स और कॉमेडी वाले एक टीवी शो में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कई तरह के स्टंट्स परफॉर्म किए। ज़ाहिर है इसके लिए स्टैमिना और फिटनेस एरिका अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर ही पाती होगी।