... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 13, 2021 3:26 PM IST
42 साल की ढलती उम्र में इमरान हाशमी ने बनाएं एब्स, घर पर रहते हुए इस तरह किया बॉडी ट्रांसफोर्मेशन
सीरियल किसर के रूप में मशहूर इमरान हाशमी मीडिया से दूर रहने वाली शख्सियत है और फिल्मों में अपनी दमदार अदायगी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म की तैयारी करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें इमरान हाशमी अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से साफ है कि इमरान की अगली फिल्म धांसू होने जा रही है। इमरान के इस बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को देखते हुए फैन्स हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर ये सब हुआ कैसे।
View this post on Instagram
एब्स को बनाने के लिए सबसे जरूरी होती है प्लैंक एक्सरसाइज। प्लैंक में शोल्डर से लेकर आपके कोर सभी को मजबूत मिलती है। प्लैंक न सिर्फ पेट पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है बल्कि आपको सिक्स पैक एब्स देने में भी मदद करता है।
कैसे करनी है ये एक्सरसाइज
1-पेट के बल लेट जाएं।
2-दोनों हाथों को कंधों के पास रखें।
3-अपनी कोहनियों के माध्यम से शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
4-पंजो से लोअर बॉडी को उठाएं।
5-प्लैंक की स्थिति में आपके पूरे शरीर का भार आपकी कोहनियों और पैर के पंजों पर होना चाहिए।
6-आपका पूरा ध्यान अपने पेट की मांसपेशियों पर होना चाहिए।
7-थोड़ी देर तक प्लैंक की स्थिति में रहें और इसके बाद आराम करें।
8-एक बार में तीन या चार बाल प्लैंक ही करें।
यह एक्सरसाइज आपके पेट की साइड पर चढ़ी चर्बी को कम करने में मदद करेगी।
1-पेट के बल लेट जाएं।
2-दोनों हाथों और पैरों को जमीन पर रखें और घुटनों के बल चार पांव के जानवर की स्थिति में हो जाए।
3-इस स्थिति में आपके घुटने जमीन से एक इंच ऊपर होने चाहिए।
4-इस बात का ध्यान रखें कि आपके हाथ और कंधे एक दूसरे के ऊपर-नीचे होने चाहिए।
5-ठीक इसी तरह घुटने और कूल्हे भी एक दूसरे के ऊपर नीचे होने चाहिए।
6-अब अपने बाएं हाथ और दाहिने पैर को मूव करते हुए आगे की ओर बढ़ें।
7-इसी क्रम में आगे की ओर बढ़ें व अपनी कमर को बिल्कुल सीधी रखें।
इस एक्सरसाइज के जरिए आप अपने पेट की चर्बी को तेजी से कम कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज एब्स बनाने में मदद कर सकती है।
1-जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
2-दोनों हाथों के कानों के पीछे रखें।
3-अपने सीने और पैरों को ऊपर की ओर उठाएं।
4-सीने को ऊपर उठाते हुए सिर को बांई ओर ले जाएं।
5-इस दौरान आपके पैर भी हवा में ही रहेंगे।
6-एक रैप के दौरान दो सेकेंड तक पैर को हवा में ही रखना है।