Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जिम के दौरान आपके साथ भी हो सकती हैं ऐसी मजेदार घटनाएं

जिम जाते समय अपना ध्यान रखें वरना आप भी हो सकते हैं इन घटनाओं के शिकार

जिम के दौरान आपके साथ भी हो सकती हैं ऐसी मजेदार घटनाएं
It might help reduce blood pressure during pregnancy. Excellent blood pressure-lowering workouts include swimming, walking, and prenatal yoga.

Written by Editorial Team |Published : August 4, 2017 1:38 PM IST

जिम जाना आज के समय में अधिकतर लोगों के डेली रूटीन का हिस्सा है और यह एक सही कदम भी है। हर उम्र के लोगों को रोजाना जिम जाकर वर्कआउट करना चाहिये और अगर आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है तो आप घर पर या पार्क में जाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। कभी कभी जिम में वर्कआउट करते समय भी कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिससे आप शर्मिंदा हो जाते हैं और लोगों की हंसी के पात्र बन जाते हैं।

इस आर्टिकल में कुछ लोग जिम में उनकी साथ हुई कुछ ऐसी ही मजेदार घटनाओं के बारे में बता रहे हैं।

  • हैदराबाद के विनीत बताते हैं कि एक दिन सुबह देर से उनकी नींद खुली और वे जल्दी में बिना शौच गये ही सीधे जिम चले गये। ऐसे में जब वे वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज कर रहे थे तो अचानक तेज आवाज के साथ गैस पास हो गयी। जिससे उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई।

  • मैसूर की विद्या बताती है कि कुछ ख़ास किस्म के एक्सरसाइज जैसे कि क्रंचेज, स्केवट्स करते समय अक्सर क्वीफिंग की समस्या हो जाती है। क्वीफिंग सेक्स के दौरान वैजाइना से निकलने वाली आवाज होती है। विद्या ने बताया कि एक दिन ट्रेनर एक्सरसाइज करने में उनकी हेल्प कर रहे थे तभी ये आवाज आयी जिससे वे झेप गयी। जब उन्होंने ये बात अपने बॉयफ्रेंड को बतायी तो वे भी इस पर खूब हंसे।

  • पुणे से कैशा बताती हैं कि एक बार वे जिम करने गयी थी तो उनके ट्रैक पेंट में एक छोटा छेद था और जैसे ही उन्होंने क्रंचेज और बाकी एक्सरसाइज की तो वो छेद फट कर और बड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद जिम में मौजूद उनकी दूसरी फ्रेंड ने आकर बताया कि मेरे पेंट में होल है और इसे सुनकर हम दोनों खूब हँसे और मैं तुरंत घर चली आयी।

  • मुंबई से भक्ति बताती हैं कि एक बार वे ट्रेडमिल पर हेडफोन लगाकर चढ़ गयी और एक्सरसाइज करने लगी। अचानक वे अपने जूते के फीते बाँधने के लिए जैसे ही नीचे झुकी, ट्रेडमिल के कारण वे पीछे चली गई और खींचने के कारण उनके फोन भी नीचे गिर कर टूट गया। बाकी लोग यह देखकर उनपर हंस रहे थे और वे अपनी हरकत पर बहुत शर्मिंदा थी।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More