hamburger icon
A
Read in English

एलन मस्क ने कैसे कम किया अपना 14 किलो वजन, उन्होंने खुद बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

Elon Musk Weight Loss: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने अपना वजन कम कर खुद को फिट कर लिया है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 16, 2022 6:59 PM IST

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल वह किसी बिजनेस डील को लेकर नहीं बल्कि अपने वजन को लेकर चर्चा में हैं। एलन मस्क ने हाल ही में करीब 14 किलो वजन कम  (Elon Musk Weight Loss) किया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने टि्वटर अकउंट से किया है। एलन मस्क ने ट्विटर पर एक यूजर के सवाल पर जवाब देते हुए वजन कम करने की बात को स्वीकार किया है।

एलन मस्क ने कम किया 13.6 किलो वजन - Elon Musk Weight Loss

टेस्ला और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर के मालिक एलन मस्क आजकल ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर अपने पोस्ट के माध्यम से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब एलन मस्क ने 13.6 किलो वजन कम कर खबरों में हैं। इस पर एक ट्विटर यूजर ने एलन मस्क को लिखा, 'आपने बहुत वजन कम किया है एलन, बहुत शानदार।' वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर ने मस्क से पूछा कि सबसे ज्यादा फर्क क्या पड़ता है। उन्होंने ट्वीट किया, 'सबसे ज्यादा फर्क क्या पड़ा।' इस पर एलन ने जवाब देते हुए लिखा, 'भूखे रहना, डायबिटीज की दवा ओज़ेम्पिक/ वेगोवी और कोई स्वादिष्ट भोजन नहीं खाना- इनका ध्यान रखता हूं।' उन्होंने खुलासा किया कि उनके वजन घटाने का राज यही सब है।

क्या है एलन मस्क का फिटनेस सीक्रेट - Elon Musk Fitness Secrets

51 साल की उम्र में एलन मस्क खुद को फिट रखने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं इस बात का खुलासा उन्होंने पिछले महीने ही किया था उन्होंने कहा था कि मेरे फिट रहने के पीछे का राज इंटरमिटेंट फास्टिंग है। दरअसल एक टि्वटर यूजर ने उनसे फिट रहने के सीक्रेट के बारे में पूछा था। जिसमें उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि वह खाने पर नियंत्रण रखते हैं उन्होंने लिखा था कि उपवास और भूखे रहना उनका फिटनेस सीक्रेट है।

एलन मस्क ने इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका अपने किसी दोस्त के माध्यम से सीखा था और इस तरीकों को अपनाते हुए उन्हें करीब 9 किलो वजन कम किया था जिसके बाद वह काफी अच्छा महसूस कर रहे थे।