Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सूखा पापड़ कहने लगे हैं लोग? फॉलो करें ये डाइट, 1 सप्‍ताह में भरने लगेगा शरीर

How to Gain Weight: कुछ लोगों के लिए वजन बढ़ाना या मांसपेशियां बनाना उतना ही कठिन हो सकता है जितना कि दूसरों के लिए वजन कम करना। आइये जानते हैं क‍ि आप एक सप्‍ताह में अपना वजन कैसे बढ़ा सकते हैं।

सूखा पापड़ कहने लगे हैं लोग? फॉलो करें ये डाइट, 1 सप्‍ताह में भरने लगेगा शरीर

Written by Vandana Bharti |Updated : November 5, 2024 3:26 PM IST

Wajan badhane ke gharelu upay: जहां एक तरफ लोग अपने वजन घटाने को लेकर परेशान हैं, वहीं कुछ लोगों को वजन बढाने में परेशानी का सामना करना पडता है। कई बार जरूरत से ज्‍यादा दुबला शरीर भी शर्म‍िंदगी का कारण बन जाता है। ऐसे में अगर आप जल्‍दी से जल्‍दी अपना वजन बढाना (how to gain weight at home) चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान और हेल्‍दी तरीके बता रहे हैं, जिससे आपका वजन तेजी से बढेगा और मांसपेश‍ियां भी बनने लगेंगी। वजन बढ़ाने के लिए, आपको दिन भर में जितनी कैलोरी बर्न होती है, उससे ज्‍यादा कैलोरी लेने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको बार-बार और छोटे-छोटे भोजन खाने चाहिए। अपने खाने में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें, ज‍िनसे आपको अतिरिक्त कैलोरी और पोषक तत्व जैसे प्रोटीन मिल सकते हैं। वजन बढ़ाने (how to gain weight in a week) की आपकी कोश‍िश सुरक्षित और हेल्‍दी दोनों होनी चाह‍िए।

वजन बढ़ाने के लिए क्‍या करें | How to gain weight

खाएं ये चीजें :

वजन बढ़ाने के लिए आपको द‍िन में कम से कम तीन बार खाना खाना चाह‍िए। अगर आपको जल्‍दी र‍िजल्‍ट चाह‍िए तो इसके ल‍िए आपको द‍िन में पांच बार खाना खाना चाह‍िए।

कैसी हो डाइट चार्ट

वजन बढाने के ल‍िए आपको सुबह नाश्ते में 3 अंडों का ऑमलेट खाना चाह‍िए। इसके साथ 2 से 3 रोटी खाएं। चॉकलेट और आलू को भी आप इसमें शाम‍िल कर सकते हैं। दोपहर के खाने में रोटी, सब्जी, दाल चावल के साथ ही 2 केले और सलाद भी जरूर खाएं। रात में भी चावल और रोटी के साथ उबले आलू खाएं और एक कटोरा भर कर सब्जियां जरूर खाएं।

Also Read

More News

इसके अलावा वजन बढाने के ल‍िए (wajan kais badhaye) नाश्ते में केले के साथ दूध प‍िएं। इससे भी तेजी से वजन बढ़ता हैं। अगर आप दूध में चीनी की जगह शहद का इस्‍तेमाल करेंगे तो ये हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। इसके अलावा ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर खाएं। इसके साथ कुछ और फल और सब्जियां खाएं। अगर गर्म‍ियों का सीजन है तो केले की जगह आप आम भी खा सकते हैं। आम और दूध खाने से तेजी से वजन बढाता हैं।

खाने में अंडा, पनीर, आलू, चावल, सोयाबीन, दूध, दही जैसी चीजें जरूर शामिल करें, इन सबसे जल्दी वजन बढता है।

ये चीजें भी वजन बढ़ाने में मददगार

1 ग्लास दूध को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच अश्वगंधा का पाउडर और 1 चम्मच घी मिलाएं। इस म‍िश्रण को दिन में 2 बार पीना है। आपके शरीर में एक सप्‍ताह के भीतर ही अंतर द‍िखना शुरू हो जाएगा। अगर आप इसे एक महीने तक लगातार पीते हैं तो आपके वजन में काफी अंतर द‍िखेगा। आप अपने शरीर को देखकर अंतर साफ महसूस कर पाएंगे।

रात में सोने से पहले

रोज रात में आपको दो काम करना है। पहला ये क‍ि सोने से पहले आपको गर्म दूध पीकर सोना है। इससे आपको अच्‍छी नींद आएगी और वजन बढाने में भी ये मददगार है। दूसरा काम ये है क‍ि सोने पहले अंजीर को भिगोकर रख दें। अगले दिन इन्हें दो बार खाएं। आप अंजीर को दूध में मि‍लाकर भी पी सकते हैं। ऐसा महीने भर करने पर वजन में अच्छा बदलाव दिखाई देने लगेगा।

मुनक्‍का खाना शुरू कर दें

अंजीर की तरह मुनक्‍के को भी रात में भ‍िगोकर रख दें और सुबह खाएं। इसे भी वजन बढता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एक्‍सरसाइज भी करें

अगर आपको ये लगता है क‍ि एक्‍सरसाइज स‍िर्फ वो लोग करते हैं, ज‍िन्‍हें वजन कम करना होता है तो आप गलत हैं। मांसपेश‍ियों को बनाने के ल‍िए कसरत (how to gain weight without gym) भी जरूरी है। फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी करने से भूख लगती है और खाना जल्‍दी डायजेस्‍ट भी होता है।

About the Author

... Read More