• हिंदी

Eid-ul-fitr 2020 Recipes : किमामी सेवई और शीर खुरमे से बढ़ाएं ईद की मिठास, एक बार खाएंगे तो दोबारा कहेंगे थोड़ा और...

Eid-ul-fitr 2020 Recipes : किमामी सेवई और शीर खुरमे से बढ़ाएं ईद की मिठास, एक बार खाएंगे तो दोबारा कहेंगे थोड़ा और...

Eid-ul-fitr 2020 Recipes: ईद के दिन तरह-तरह की सेवईयां बनाने और खाने-खिलाने का रिवाज है। आप भी घर पर रहकर एक-दूसरे के साथ इन स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने और खाने का लुत्फ उठा सकते हैं और अपनी खुशियों में इजाफा कर सकते हैं। यदि आप ईद पर कुछ नया बनाने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं दो खास रेसिपी शीर खुरमा (sheer khurma) और किमामी सेवई (kimami sewai), जरूर ट्राई करें...

Written by Anshumala |Published : May 24, 2020 10:03 AM IST

Eid-ul-fitr 2020 Recipes: मुस्लिम धर्म में ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr) एक सबसे खास, प्रमुख और बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को लोग रमजान का महीना पूरा होने पर धूम-धाम से मनाते हैं। लेकिन, कोरोनावायरस की महामारी (coronavirus pandemic) के कारण लोग इस बार मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज नहीं पढ़ पाएंगे। लॉकडाउन के कारण इस बार सभी को घर पर ही रहकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करना पड़ रहा है। इस दिन छोटों को ईदी दी जाती है। एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारकबाद कही जाती है। ईद पर लजीज व्यंजन भी बनाई जाती है। इस दिन तरह-तरह की सेवईयां बनाने और खाने-खिलाने का रिवाज भी है। आप भी घर पर ही रहकर एक-दूसरे के साथ इन स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने और खाने का लुत्फ उठा सकते हैं और अपनी खुशियों में इजाफा कर सकते हैं। यदि आप ईद पर कुछ नया बनाने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं दो खास रेसिपी (Eid-ul-fitr 2020 Recipes) शीर खुरमा (sheer khurma) और किमामी सेवई (kimami sewai), जरूर ट्राई करें...

कब मनाई जाएगी ईद (When is Eid) 

ईद का जश्न अलग-अलग देशों में अलग-अलग समय और दिन मनाया जाता है। हालांकि, चांद सबसे पहले सऊदी अरब में देखा जाता है। उसके बाद अन्य देशों में ईद मनाई जाती है। भारत की बात करें, तो यहां सऊदी अरब में चांद दिखने के दूसरे दिन ईद मनाते हैं। ऐसे में देश में आज (24 मई) या कल (25 मई) ईद मनाई जा सकती है। ईद का दिन चंद्रमा के दीदार होने से निर्धारित होता है। भारतीय कैलेंडर में ईद उल फितर की छुट्टी 25 मई को है।

शीर खुरमा बनाने के लिए आपको चाहिए

सेवईं- 100 ग्राम

Also Read

More News

चीनी- 200 ग्राम

दूध- आधा लीटर

घी- 3 बड़ा चम्मच

चुटकीभर नमक

इलायची पाउडर

3-4 छुआरे (भिगोए और बीज निकाले हुए)

3-4 बीज रहित खजूर

बादाम

पिस्ता

चिरौंजी (भिगोकर छिले हुए)

पानी आवश्यकतानुसार

[caption id="attachment_747196" align="alignnone" width="655"]eid ul fitr 2020 recipe sheer khurma in hindi ईद पर बनाएं शीर खुरमा, जानें रेसिपी... © Shutterstock.[/caption]

ऐसे बनाएं शीर खुरमा (sheer khurma Recipe) 

पैन को गैस पर रखकर गर्म करें। इसमें घी डाल दें। अब सेवई डालें। गोल्डन ब्राउन होने तक इसे भूनें। गैस बंद करके सेवइयों को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। पैन को दोबारा गैस पर रखें। इसमें बचे हुए घी डाल दें। सभी ड्राई फ्रूट्स को काटकर भून लें। गैस पर दूसरा पैन चढ़ाएं। इसमें 1 गिलास पानी, नमक, इलायची पाउडर, चीनी डालकर चाशनी तैयार करें। छुहारों को डालकर मुलायम होने तक पकाएं। इसमें सेवई डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं। आंच से उतार दें। एक अलग बर्तन में दूध गर्म करें। इसमें खजूर, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, सेवई डालें और अच्छी तरह से चलाएं। एक मिनट के बाद आंच बंद कर दें। स्वादिष्ट शीर खुरमा (sheer khurma recipe in hindi) सर्व करने के लिए तैयार है।

Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम

किमामी सेवई बनाने के लिए आपको चाहिए

ईद के मौके पर अगर सेवइयां (Eid-ul-fitr Recipes) ना बनें, तो ईद भी फीकी ही लगती है। ईद में मिठास घोलने के लिए इस बार आप साधारण सेवइयों की जगह किमामी सेवइयां बनाकर देखें।  स्वाद में लाजवाब किमामी सेवइयों को बनाना भी है बेहद (kimami sewai recipe) आसान।

1 कटोरी सेवई

ढाई कप दूध

डेढ़ कप घी

5-6 इलायची

पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स

4-5 लौंग

डेढ़ कप चीनी

पानी

ऐसे बनाएं किमामी सेवई (kimami sewai recipe)

एक बर्तन में घी गर्म करें। अब इसमें लौंग डालें। लौंग की भीनी खुशबू आने लगे तो इसे निकाल कर अलग रख दें। इसी बर्तन में 3-4 मिनट के लिए सेवइयों को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। चाशनी बनाने के लिए एक दूसरे बर्तन में पानी और चीनी डालकर गैस पर चढ़ा दें। जब एक तार की चाशनी बन जाए, तो इसमें फ्राई की हुई सेवइयों को डालें। आप चाहें तो इसमें खाने का ऑरेंज कलर (2 बूंद) भी डाल सकते हैं। जब सेवइयां चाशनी में घुल जाएं, तो इसमें दूध डाल दें और इसे 5 मिनट तक उबालें। दूध में गाढ़ापन आ जाए, तो आंच बंद कर दें। अब इसमें इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स और फ्राई की हुई लौंग से गार्निश करके सर्व करें। ईद पर खाने के लिए यह एक हेल्दी और टेस्टी सेवई से बनी रेसिपी (Eid-ul-fitr 2020 Recipes) है।

रमजान सहरी और इफ्तार के लिए बनाएं ये हेल्दी स्वीट डिशेज

Watermelon Recipes for weight loss: तरबूज से बनाएं ये हेल्दी रेसिपीज, वजन होगा कम

Weight Loss Recipe: वजन कम करने के लिए खाएं चिया सीड्स से बनी यह हेल्दी रेसिपी, जानें चिया के फायदे