
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 16, 2020 8:01 AM IST
Eggs for Immunity: कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इम्यून सिस्टम (Immune System) को मज़बूत रखना महत्वपूर्ण है। इसीलिए, लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। काढ़ा पीना हो या सही प्रकार की डायट लेना। लाइफस्टाइल में हर तरीके के बदलाव कर लोग इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिशें कर रहे हैं। इसी लिहाज से अंडे का सेवन भी फायदेमंद बताया जा रहा है। इन दिनों कोविड-19 इंफेक्टेड लोगों को अंड़ों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन, क्या सचमुच में अंडे खाने से कोविड-19 से बचा जा सकता है? और क्या अंडों के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। (Eggs for Immunity in Hindi)
आमतौर पर लोगों की डायट में शामिल होने वाले अंड़े प्रोटीन की डेली खुराक प्राप्त करने के लिए खाए जाते हैं। अंडे प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन डी, कैल्शियम और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। जिससे, ये हमारी स्किन, पाचन तंत्र, बालों और हड्डियों को भी मज़बूत बनाने का काम करते हैं। अंडा हमारी रोग-प्रतिरोधक शक्ति को भी बढ़ाता है। (Health Benefits of Eating Eggs daily)
एक्पर्ट्स के अनुसार इस समय दुनिया भर में जिन कोविड-19 मरीज़ों को क्वारंटाइन किया गया है। उन सभी की डायट में अंडें अनिवार्य रुप से शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इन मरीज़ों की देखभाल कर रहे हेल्थ स्टाफ को भी अंडे खाने के लिए कहा गया है। इस तरीके से इन सभी लोगों के इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग (Eggs for Immunity) बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
एग यानि अंडों में अमिनो एसिड्स के साथ एटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में होता है। शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति (Eggs for Immunity) को बढ़ाने के लिहाज से ये तत्व मदद करते हैं। एक अंडे से 7 ग्राम प्रोटीन और 85 कैलोरीज़ के साथ विटामिन ए, सेलेनियम, विटामिन बी और विटामिन के प्राप्त होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति दिन में डेढ़ से दो अंडे खाकर इन सभी पोषक तत्वों का फायदा प्राप्त कर सकता है। इससे, शरीर को इंफेक्शन्स का सामना करने की भी ताकत मिलती है। अंडे के सेवन से मिलने वाला ज़िंक सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू जैसी समस्याएं भी ठीक करता है। गौरतलब है कि इन समस्याओं को कोविड-19 के ( Covid-19 Symptoms) प्रमुख लक्षण है।