एक्सरसाइज नहीं करने से क्या होता है? जानिए हड्डियों और मांसपेशियों पर व्यायाम न करने का असर

Exercise Nahi Karne Ke Nuksan: नियमित एक्सरसाइज करना आपके खुद के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक अच्छा तरीका है। इससे आप अपने स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 10, 2022 7:01 AM IST

शारीरिक व्यायाम की कमी (Lack of Exercise Effects) का मतलब है कि आपकी जीवनशैली बहुत ही गतिहीन है। आप अपने शरीर की जरूरतों के अनुसार उसे चलाने में असमर्थ है। फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। खासकर एक्सरसाइज नहीं करने के (Exercise Nahi Karne Ke Nuksan) कारण हमारी हड्डियां और मांसपेशियां दोनों ही कमजोर होने लगती हैं इसके साथ ही संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

व्यायाम नहीं करने से हड्डियों और मांसपेशियों पर क्या असर पड़ता है?

व्यायाम नहीं करना या किसी भी प्रकार की शारीरिक एक्टिविटी नहीं करने का मतलब है कि आप मांसपेशियों हड्डियों का सही उपयोग नहीं कर रहे हैं। इससे मांसपेशियों की ताकत और धैर्य खोने का डर बना रहता है मांसपेशियां हमारी हड्डियों कि सेहत का आधार है। एक्सरसाइज नहीं करने से मांसपेशियों का लेवल कम होने लगता है। इसके अलावा व्यायाम ना करने का सीधा असर हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। हड्डियां अपनी मजबूती खोने लगती हैं। उसमें खनिज की कमी होने लगती है। इससे आगे चलकर आप ओस्टियोपोरोसिस और अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ाते हैं।

एक्सरसाइज नहीं करने से और भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जो निम्नलिखित हैं: 

  • एक्सरसाइज नहीं करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है।
  • शरीर का ब्लड सरकुलेशन धीमा हो जाता है।
  • शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है।
  • व्यायाम की कमी से हार्मोन का असंतुलन भी होता है।
  • हृदय रोग जैसे स्ट्रोक हाई ब्लड प्रेशर के होने की समस्या बढ़ जाती है।
  • मानसिक विकार उच्च कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

नोट: एक्सरसाइज नहीं करने से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देने का हमारा उद्देश्य आपको डराना नहीं,  बल्कि आपको एक्सरसाइज के प्रति जागरूक करना है, ताकि आप नियमित एक्सरसाइज कर खुद को स्वस्थ रख सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source