
Also Read
वजन कम करना या फैट बर्न करना अपने आप में एक मुश्किल काम है. अगर चेहरे का फैट घटाना हो तो यह और भी कठिन है. क्योंकि चेहरे का मोटापा कम करने के लिए लोगों को पता ही नहीं होता है कि उस पर किस चीज का असर हो रहा है. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि चेहरे की चर्बी कम नहीं की जा सकती है. सूजा हुआ चेहरा बहुत खराब लगता है. चेहरे की सूजन कैसे कम करें ? अगर यही सवाल आपका भी हैं तो हम यहां पर चेहरे का फैट कम करने के लिए बेहद आसान उपायों के बारे में हम बता रहे हैं. इन उपायों से चेहरे का फैट तेजी से बर्न होता है.
चेहरे के फैट को कम करने के लिए फेशियल एक्सरसाइज की जाती है. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की कसावट बनाएं रखने के लिए भी फिशियल एक्सरसाइज बहुत लाभदायक होती है.
कई शोध में यह पाया जा चुका है कि अगर रोजाना फेशियल एक्सरसाइज की जाए तो चेहरे के फैट को घटाया जा सकता है. इसके अलावा अगर रोजाना फेशियल एक्सरसाइज की जाए तो चेहरे में कसावट भी बनी रहती है.
फेशियल एक्सरसाइज में मुख्य रूप से मुंह में हवा भरकर उसे अंदर बाहर करने के अलावा ऊपर-नीचे करने की एक्सरसाइज प्रमुख हैं. इसके लिए किसी फिटनेस एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें.
शरीर में जब फैट अधिक होता है तो यह चेहरे पर भी दिखता है. ज्यादातर मोटापा के शिकार इंसान के चेहरे पर भी फैट होता है. फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो फैट बर्न करने वाली एक्सरसाइज से फेस फैट भी कम होता है.
कार्डियो एक्सरसाइज और एरोबिक एक्सरसाइज को फैट बर्न करने वाली एक्सरसाइज के तौर पर जाना जाता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो जो भी एक्सरसाइज इंसान की दिल की धड़कनों को बढ़ने का काम करती हैं वो वजन कम करने में मददगार होती हैं.
कई शोध भी यह बताते हैं कि कार्डियो एक्सरसाइस से फैट बर्न किया जा सकता है. रोजाना एक्सरसाइज में कार्डियो एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए. कार्डियो एक्सरसाइज में दौड़ना, साइकिल चलाना, तैरना प्रमुख हैं.
मोटापा कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. ऐसा डाइट एक्सपर्ट्स के साथ कई शोध भी बताते हैं. अगर आप अपने चेहरे की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आपको पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए.
एक अध्ययन के अनुसार अगर सुबह के नाश्ते से पहले रोजाना थोड़ा अधिक पानी पीते हैं तो 13 प्रतिशत ज्यादा कैलोरी जलाने में सफल होते हैं. तो इस बात को आपको समझना होगा की अगर फेस की चर्बी कम करनी है तो अपनी डेली डाइट में पानी की मात्रा ठीक रखनी होगी.
नेचुरल वेट लॉस के लिए इन 10 तरीकों से शहद का करें इस्तेमाल.