... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 13, 2020 6:02 PM IST
कोरोना वायरस से फेफड़ों पर पड़ रहा बुरा असर, इन एक्सरसाइज से करें मजबूत
Effective Exercises for Lungs : शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग फेफड़े का ख्याल (Healthy Lungs) रखना जरूरी होता है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण फेफड़े सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रदूषण और धूम्रपान की वजह से भी फेफड़ों की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रदूषित वातावरण में फेफड़ों का विशेष ख्याल रखना (Lungs Health) और भी ज्यादा जरूरी हो गया है।
फेफड़ों के माध्यम से ही पूरे शरीर में ऑक्सीजन (Lungs Capacity) पहुंचती है। फेफड़ों के कमजोर होने से शरीर भी कमजोर होने लगता है। मजबूत फेफड़ों के लिए कुछ काम हमें नियमित रूप से करना चाहिए। हम यहां आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज (Effective Exercises For Lungs) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके फेफड़ों को मजबूत (Lungs Health) करने में आपकी मदद करेगा। घर पर आप इन एक्सरसाइज (Effective Exercises for Lungs) को आसानी से कर सकते हैं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी सांस पर फोकस करना होता है, जिससे दिमाग शांत और रिलेक्स हो। इसे करने के लिए 4 सेकेंड तक सांस लें ताकि आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन भर जाए। उसके बाद अगले 4 सेकेंड तक पूरी भरी हुई सांस को बाहर छोड़ें। इस एक्सरसाइज को रोजाना 5 मिनट तक करें। इससे आपके फेफड़े काफी मजबूत होंगे।
रनिंग जैसी एरोबिक्स एक्सरसाइज फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि हमारे शरीर को एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जिसके लिए हमारे फेफड़ों को ज्यादा काम करना पड़ता है। शारीरिक असक्रियता आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचने का सबसे बड़ा कारण होती है। इसलिए जॉगिंग, जुम्बा जैसे वर्कआउट करते रहना चाहिए।
पानी के अंदर सांस रोककर रखने से आपके फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही पानी श्वसन मांसपेशियों पर दबाव डालकर उन्हें मजबूत बनाता है। स्वीमिंग फेफड़ों के लिए लाभकारी एक्सरसाइज होती है।
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए योग काफी फायदेमंद होता है। योग के दौरान जब आप गहरी सांस लेते हैं, तो इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इससे हमारे फेफड़ों में ज्यादा देर तक ऑक्सीजन रह पाती है। फेफड़ों के साथ योगा डायफ्राम के लिए काफी बेहतर वर्कआउट होता है।
रिब स्ट्रेच में आपको सांसें काफी तेजी से लेनी और छोड़नी होती है। इस एक्सरसाइज से आपकी पसलियां खुलती और सिकुड़ती हैं। इससे आपको फेफड़ों द्वारा अधिक से अधिक ऑक्सिजन लेने में भी आसानी होती है। लंग्स के लिए ये एक बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है।
बेबी पुश अप्स, पुश अप्स का ही एक रूप है। लेकिन इस एक्सरसाइज में आपको अपने कंधे सख्ती से नहीं रखने होते हैं। इस एक्सरसाइज से आपकी मांसपेशियां नरम होती है और आपका पॉश्चर भी सुधरता है। इस एक्सरसाइज से आपके फेफड़ों की क्षमता (Lungs Capacity) बढ़ती है।
पैरों को मजबूत कर अपनी पर्सनालिटी में लाएं निखार, रोजाना करें ये एक्सरसाइज
लॉकडाउन में नहीं मिल रहा फिटनेस ट्रेनर? इन ऐप्स की मदद से खुद को रखें दुरुस्त
लॉकडाउन में पेट की समस्या से हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Men's Health Tips: अपने पौरुष क्षमता का चाहते हैं विकास, तो अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
30 के बाद भी महिलाएं दिख सकती हैं जवां, फॉलो करें ये फिटनेस टिप्स