Healthy Living: चांदी के बर्तन में खाने से बढ़ती है मेमरी और इम्यूनिटी, शरद पूर्णिमा पर इसीलिए खाते हैं चांदी की कटोरी में खीर

आपने भी अपने घरों में चांदी के पुराने बर्तन ज़रूर देखे होंगें, जिन्हें खास पूजा-पाठ के समय निकाला जाता है, इसी तरह दांतों की कैविटी भरने के लिए आपने भी कई लोगों को चांदी का दांत लगवाते देखा ही होगा। यह सभी बातें चांदी का हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होने का सबूत ही हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 13, 2019 5:01 PM IST

अन्नप्राशन के लिए बच्चे को दूध से बनी खीर चांदी के कटोरे में रखकर चांदी के चम्मच से खिलाने की प्रथा है  (silver health benefits), इसी तरह दिवाली और शरद पूर्णिमा जैसे त्योहारों में भी चांदी के बर्तन में दूध-चावल से बनी खीर खाने की परम्परा है। लेकिन क्या दूध और चांदी के बर्तनों को एक-दूसरे से यूं ही जोड़ा जाता है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी है?

आपने भी अपने घरों में चांदी के पुराने बर्तन ज़रूर देखे होंगें, जिन्हें खास पूजा-पाठ के समय निकाला जाता है, इसी तरह दांतों की कैविटी भरने के लिए आपने भी कई लोगों को चांदी का दांत लगवाते देखा ही होगा। यह सभी बातें चांदी का हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होने का सबूत ही हैं। (Eating-with-silver-cutlery benefits for health)

जानें कैसे है चांदी हमारी सेहत से जुड़ी :

सिल्वर या चांदी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टेरियल तत्व होते हैं जो आपके भोजन की पौष्टिकता बढ़ाते हैं। चांदी के बर्तनों में भोजन करना वैभव और अमीरी से अधिक सेहत से जुड़ा हुआ है। मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने की कहावत इसी सेहत की अमीरी से जोड़कर देखी जा सकती है। यह एक अच्छे पालन-पोषण से जुड़ी हुई कहावत है जिसका अर्थ है कि किसी व्यक्ति को बचपन से हेल्दी भोजन हेल्दी तरीके से खिलाया गया है और इसीलिए वह आगे चलकर हेल्दी जीवन जीएगा।

चांदी रखता है भोजन को ताजा:

जब पाश्चराइजेशन जैसी तकनीक विकसित नहीं हुई थी। तब घरों और मंदिरों में जमा दूध को फ्रेश रखने और ख़राब होने से बचाने के लिए उसमें चांदी के सिक्के डालकर रखे जाते थे।(silver health benefits-it keeps the food fresh)) दरअसल चांदी के बर्तन में खाना स्टोर करने से वह लंबे समय तक ख़राब नहीं होता और ताज़ा भी रहता है। चांदी के बर्तन में खाना खाने से आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति में सुधार होता है, साथ ही मेमरी भी बढ़ती है। (silver health benefits, it improves immunity)

यह भी पढ़ें- भारत में लोगों को इन 3 तरह के आर्थराइटिस की समस्याएं होती हैं सबसे ज़्यादा