Eating Fruits in Diabetes: डायबिटीज़ में फलों के सेवन से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल, फ्रूट्स खाते समय ध्यान में रखें ये 4 डायट टिप्स

Diabetes Diet Tips: ऐसा नहीं है कि डायबिटिक्स डायट में हर तरह के फलों से परहेज करने की ज़रूरत पड़ती है। फलों का सही चयन और सही मात्रा में उनका सेवन ही डायबिटीज़ में लोगों को फलों के फायदे पाने में मदद करता है। बस,  डायबिटीज़ में फलों का सेवन करते समय इन बातों का ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 12, 2020 4:52 PM IST

Eating fruits in diabetes: डायबिटीज़ में फलों (Eating fruits in diabetes) का सेवन सावधानी से करना चाहिए। इससे,  ब्लड शुगर लेवल में बदलाव हो जाता है। ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Levels) में अचानक से होने वाले बदलाव हेल्थ कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ा सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि डायबिटिक्स डायट में हर तरह के फलों से परहेज करने की ज़रूरत पड़ती है। फलों का सही चयन (Fruits for Diabetics) और सही मात्रा में उनका सेवन ही डायबिटीज़ (diabetes diet tips) में लोगों को फलों के फायदे पाने में मदद करता है। बस,  डायबिटीज़ में फलों का सेवन करते समय इन बातों का ध्यान रखें।

Ayurvedic Tips for Diabetes: आयुर्वेद की मदद से करना चाहते हैं डायबिटीज़ मैनेजमेंट, तो फॉलो करें ये 5 हेल्थ टिप्स

डायबिटीज़ में फलों का सेवन करने से जुड़ी टिप्स (Eating Fruits in Diabetes):

ताज़े फल खाएं:

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि डायबिटीज़ में किसी भी फूड के नुकसान से बचने के लिए उसकी मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। इससे,   फलों (Eating fruits in diabetes) का फायदा मिलेगा और ब्लड शुगर लेवल नियमित रखने में भी मदद होती है।  इसके अलावा हमेशा ताज़ा फलों का सेवन करें। मौसम के अनुसार जो फल और सब्ज़ियां उपलब्ध होती हैं। उनका सेवन सभी के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि,   इन्हें पचाने और इनसे पोषण प्राप्त करने में शरीर को आसानी होती है। डायबिटिक्स को भी इससे लाभ होता है। (Eating fruits in diabetes)

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाएं:

ऐसे फल खाएं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। इस तरह के फलों से ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता और डायबिटीज़ मैनेजमेंट में सहायता होती है।Diabetes Diet Tips: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड करता ब्लड शुगर लेवल मेंटेन, इन 3 तरह की चीज़ों को करें डायट में शामिल!

नाश्ते में खाएं फल:

अगर,  आप फ्रूट लंच करना चाहते हैं। तो, यह प्लान आपके लिए सही नहीं। जैसा कि,  पेट भरने के लिए अधिक मात्रा में फल खाने पड़ेगें। इससे,  अधिक मात्रा में नैचुरल शुगर और फाइबर पेट में पहुंचकर ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। इसीलिए,  हमेशा हल्की भूख लगने पर नाश्ते के तौर पर फल खाएं।

Food for Diabetics: डायबिटिक फ्रेंडली फ्रूट है चेरी, सीमित मात्रा में खाएंगे, तो हाई ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना होगा आसान

दालचीनी खाएं:

हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए दालचीनी का पाउडर छिड़क कर फलों का सेवन  (Eating fruits in diabetes) करें। दरअसल,  दालचीनी में ब्लड शुगर लेवल को कम करने वाले तत्व होते हैं। जो,  फलों के ग्लाइसेमिक इंडेक्स के प्रभावों को कम करता है।

High Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ में कभी नहीं बढ़ेगा आपका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source