... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : December 3, 2023 8:41 AM IST
वजन कम करने के लिए कैसे और कब खाएं अंडा
World Egg Day 2023 : अंडे को अक्सर वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल किया जाता है। अक्सर लोग हेल्दी नाश्ते के तौर पर अंडे का सेवन करते हैं। अंडे की मदद से आप कुछ ही मिनटों में कई तरह की पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन से भरपूर अंडा आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करने में कारगर है। बस इसके लिए आपको अंडे के सही इस्तेमाल का पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए अंडे का प्रयोग किस समय और किस तरीके से करना चाहिए।
इंटरनेशनल एग कमीशन ने साल 1996 में वर्ल्ड एग डे मनाने की शुरुआत की है। हर साल अक्टूबर माह के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस (World Egg Day) मनाया जाता है। बात करें साल 2023 की तो इस साल 13 अक्टूबर यानी आज विश्व अंडा दिवस मनाया जा रहा है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों में पौष्टिकता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
क्या आप जानते हैं कि आकार में छोटे से अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। एक अंडे की बात करें तो इसमें लगभग 77 कैलोरी होती है। इसके अलावा विटामिन-ए, विटामिन-बी 5, विटामिन-बी 12, विटामिन-डी और कैल्शियम के साथ-साथ हड्डियों के लिए जरूरी फास्फोरस जैसे सभी पोषक तत्व अंडे में होते हैं। इसमें हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट भी पाए जाते हैं, जो इसे हमारे दिल के लिए हेल्दी बनाते हैं।
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अंडे का सेवन उबालकर करना चाहिए। उबले हुए अंडे में किसी तरह के बैक्टीरिया के होने का खतरा भी खत्म हो जाता है। जो इसे और भी अधिक सुरक्षित बनाता है।
अंडे की आमलेट तैयार कर खाने से आपका वजन कम होता है। ऑमलेट के लिए अंडे को अच्छी तरह फैंट कर पैन में डालकर गर्म किया जाता है, और फिर इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। यदि आप रोज 2-3 अंडों की बनी ऑमलेट का सेवन करते हैं तो ये आपके वजन को कम करने में काफी मदद करेगा।
उबलते पानी में अंडे को 2-3 मिनट पकाने पर पोच्ड अंडा तैयार होता है। जिसे फोडकर पैन में साइड से पकाकर खाना हेल्दी माना जाता है। यदि आप वजन कम करने के लिए अंडे का प्रयोग कर रहे हैं तो आपके लिए पोच्ड या बेक किया हुआ अंडा बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
यदि आप वेट लॉस जर्नी में तेजी लाना चाहते हैं तो आपको अपने नाश्ते में अंडे को शामिल करना चाहिए। यह शरीर को पूरी ऊर्जा देने के साथ आपको दिन भर के लिए तृप्त रखता है। सुबह अंडा खाना इसलिए बेहतर है क्योंकि सुबह के समय पाचन तंत्र सबसे तेज काम करता है, जिससे अंडे में मौजूद पोषक तत्वों को पचाना हमारे लिए आसान हो जाता है।