Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी और मज़बूत हड्डियों के लिए रोज़ खाएं मछलियां!

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हड्डियों की ताकत बढ़ाती है।

हेल्दी और मज़बूत हड्डियों के लिए रोज़ खाएं मछलियां!

Written by Editorial Team |Published : December 11, 2017 6:28 PM IST

पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द या हड्डियों में दर्द सबसे आम शिकायत है जो हम इन दिनों हर उम्र के लोगों से सुनते हैं। मजबूत हड्डियां किसी वरदान से कम नहीं होती हैं क्योंकि यह शरीर को संरचना प्रदान करती हैं और आंतरिक अंगों को सुरक्षा देती हैं। इनसे अच्छे पॉश्चर, शक्ति और संतुलन पाने में भी मदद होती है। हर व्यक्ति को बेहतर जीवन के लिए मजबूत हड्डियों की ज़रूरत होती है। मजबूत हड्डियों की कमी के कारण लोगों को हड्डी से संबंधित चोट लगने पर पीठ दर्द या जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। इसीलिए अपने आहार में छोटे-छोटे बदलाव करने से आपको मजबूत और स्वस्थ हड्डियां पाने में मदद हो सकती है। ऐसा ही एक बदलाव है मछली खाना। जी हां, यह सलाह देते हैं डॉ. गौतम, सीनियर कंसल्टेंट और आर्थोपेडिक सर्जन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का जो बता रहे हैं 3 सामान्य प्रकार की मछलियों के बारे में जो हड्डियों के लिए किसी सुपरफ़ूड से कम नहीं हैं।

सार्डिन: छोटी-छोटी मछलियों की हड्डियां जो कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं, आपकी हड्डियों के वजह को बढ़ाने में चमत्कारी तरीके से मदद करती हैं। सार्डिन कई अन्य आवश्यक खनिजों और विटामिनों से भरपूर है जो आपको हेल्दी रखते हैं और रोगों से बचाते हैं। स्टडीज़ से संकेत मिलता है कि सर्डिन खाने से चिंता और डिप्रेशन का इलाज आसानी से किया जा सकता है। वे शरीर में ब्लड ग्लूकोज़ रक्त के लेवल को नियंत्रित करते हैं।

सालमन: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हड्डियों की ताकत बढ़ाता है। इनमें विटामिन डी होता है, जो कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है। रिसर्च में पाया गया है कि मछली के तेल के सेवन से महिलाओं में हड्डियों का नुकसान कम होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकती हैं। रोज़ सालमन खाने से दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम हो सकता है, वेट लॉस होता है, स्ट्रोक और थायरॉयड जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

Also Read

More News

मैकेरल: ओमेगा-3-फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के अलावा इसमें सूजन रोकनेवाले गुण भी होते है जो रूमटॉइड आर्थराइटिस (rheumatoid arthritis) से परेशान लोगों में जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों की अकड़न को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप हेल्दी और मजबूत हड्डियों के लिए अपने आहार में मैकेरल शामिल करें।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.

About the Author

... Read More