
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 26, 2018 1:13 PM IST
कोलोन साफ होने के कारण, आपका वजन नहीं बढ़ता, आपकी इम्यूनिटी भी ठीक रहती है और कोलोन कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद हो सकती है। © Shutterstock
कोलोन को साफ और दुरुस्त रखने से आपको अपनी तोंद कम करने में मदद होगी, आपकी पाचन समस्याएं ठीक हो जाएंगी और आपके चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ने वाले पिम्पल्स भी ठीक हो जाएंगे। कोलोन की सफाई आपकी ज़िंदगी को काफी आसान बना देगी और आपकी सेहत में काफी सुधार हो जाएगा। यह आपको एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करेगा। कोलोन क्लिंज़िंग आपकी बॉडी को नैचुरली डिटॉक्सिफाई करता है। कोलोन साफ होने के कारण, आपका वजन नहीं बढ़ता, आपकी इम्यूनिटी भी ठीक रहती है और कोलोन कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद हो सकती है। यानि ऐसा कहा जा सकता है कि साफ कोलोन आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। कोलोन की क्लिंजिग के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेब का रस पीएं
सेब में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होते हैं और इसमें एक विशेष फाइबर होता है जिसे पेक्टिन कहा जाता है। यह फाइबर अघुलनशील और घुलनशील होते हैं। फाइबर आपको स्टूल को बढ़ाने और उन्हें आसानी से शरीर से बाहर निकने में मदद कर सकता है। इस प्रकार, आपको वजन कम करने में मदद होगी और शक्तिशाली सेब के गुण कोलोन कैंसर सेल्स के निर्माण होने से रोक देगें। इसीलिए हेल्दी रहने के लिए आप सेब का जूस पीना शुरु कर दें।
दही
एक अद्भुत खाद्य माना जाने वाला दही अच्छे प्रोबियोटिक के रूप में बी जाना जाता है, जो आपकी आंतों के लिए फायदेमंद गुणों से भरपूर है। क्या आप जानते हैं कि आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया होता है और इन गुड बैक्टेरिया की कमी पाचन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है? जी हां, दही एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और नैचुरली डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप नियमित रुप से दही का सेवन करते हैं तो आप अपने शरीर में प्रोबियोटिक के स्तर को बहुत हद तक सुधार सकते हैं। इसलिए, आप अपनी पाचन प्रक्रिया को सुधारने और अपने कोलोन को साफ करने के लिए दही की मदद ले सकेंगे।