मानसून स्पेशल : इस मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 9 चीजें

बार बार मौसम बदलने पर अगर आप बीमार पड़ जाते हैं तो इन चीजों का सेवन बढ़ा दें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 30, 2017 3:09 AM IST

मानसून का सीजन आते ही लोगों को सर्दी-जुकाम और पाचन से जुड़ी  समस्याएँ होने लगती है। नमी और आद्रता के कारण इस मौसम में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं। इस मौसम में मच्छरों से फैलने वाले संक्रमण का खतरा भी बहुत ज्यादा रहता है। ऐसे में यह ज़रूरी है कि आप खुद को इन बीमारियों से बचा कर रखें। अगर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर लें तो आप कई तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। लिब्राटेलिस्ट की न्यूट्रीशिनिस्ट निधि चंद्रा यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रही हैं जिन्हें खाने से इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है।

सूप :इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए गर्म सूप पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो ऐसे में सूप से बेहतर और कोई डिश नहीं है। इससे ज़रूरी मात्रा में प्रोटीन और स्टार्च भी मिल जाता है साथ ही शरीर की नमी भी बरकरार रहती है। अगर आप सर्दी जुकाम से पीड़ित हैं तो यह बहुत असरदार है। इससे बंद नाक खुल जाती है और खांसी से भी आराम मिलता है।

सीजनल फ्रूट्स : इस सीजन में सीजनल फल ज़रूर खाएं। खासतौर पर जामुन, प्लम, चेरी और पीच जैसे फलों का सेवन बढ़ा दें। इन फलों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन आपकी इम्युनिटी पॉवर को बहुत मजबूत करते हैं।

नट्स : अगर आप रोजाना स्नैक के रूप में नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर रहे हैं तो जान लें कि यह इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में बहुत मददगार है। हमेशा नट्स और ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके खाएं। इससे शरीर की एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और कई तरह की बीमारियों और इन्फेक्शन से आपका बचाव होता है।

हल्दी दूध : यह हम सभी को पता है कि हल्दी एक औषधि की तरह काम करती है। इसमें मौजूद कर्कुमिन नामक यौगिक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत ही मददगार है। हल्दी के फायदों को और बढ़ाने के लिए इसे गर्म दूध के साथ मिलाकर पिएं तो सर्दी-जुकाम से तुरंत आराम मिलेगा।

मीट : अगर आप नॉन वेजीटेरियन हैं तो अपनी डायट में मीट का सेवन बढ़ा दें। मीट में प्रोटीन के अलावा विटामिन बी, जिंक, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है जो इम्युनिटी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।

हरी सब्जियां : पालक, मूली, और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां विटामिन ए, सी और इ की मुख्य स्रोत होती हैं। इसके अलावा इन सब्जियों में फोलेट, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट भी बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी इम्युनिटी पॉवर को और मजबूत बनाते हैं। आप चाहे तो इनका सूप बनाकर पिएं या फिर इन्हें सलाद के रूप में खाएं। इन्हें खाने से पहले अच्छे से साफ़ करना ना भूलें।

तुलसी की चाय या काढ़ा : तुलसी में एंटीफंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इन्ही गुणों के कारण तुलसी को एक औषधि माना गया है। आप इसकी चाय या काढ़ा बनाकर पिएं जिससे इम्युनिटी पॉवर बहुत तेजी से मजबूत होती है। इसे दूध के साथ मिलाकर ना पिएं क्योंकि दूध में मिलने के कारण इससे होने वाले फायदों में कमी आ जाती है। इसे सिर्फ पानी के साथ उबालकर चाय बनाकर ही पिएं।

अदरक और शहद : अदरक के जूस को शहद के साथ मिलाकर पीना सर्दी-जुकाम से आराम पाने का सबसे असरदार तरीका है। अदरक में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं वहीँ शहद के सेवन से आपके गले को आराम मिलता है। अगली बार जब आप फ्लू या सर्दी से परेशान हो तो ये घरेलू नुस्खा आजमाना ना भूलें।

योगर्ट : योगर्ट और बाकी फर्मेंटेड फूड्स में प्रोबायोटिक की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से ये बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन को फैलने नहीं देते हैं। इनके नियमित सेवन से इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। योगर्ट के सेवन से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है इसलिए रोजाना की डाइट में प्रोबायोटिक युक्त चीजों का अधिक  सेवन करें।

इसलिए इस बरसात में मौसम में बाहर रेस्टोरेंट या रोड साइड काउंटर पर बिकने वाली चीजें न खाएं और अपनी डाइट में ऊपर बतायी गयी चीजों का सेवन बढ़ा दें। फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें और हल्का डिनर करें।

Read this inEnglish

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source