Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन कम करने के लिए खाएं ये 5 लो कैलोरी फूड्स, न्यूट्रीशनिस्ट से जानिए इसके फायदे

Low Calorie Food for Weight Loss : शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप लो कैलोरी फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं लो कैलोरी फूड्स की लिस्ट-

वजन कम करने के लिए खाएं ये 5 लो कैलोरी फूड्स, न्यूट्रीशनिस्ट से जानिए इसके फायदे
VerifiedVERIFIED By:

Written by Kishori Mishra |Updated : April 17, 2024 3:41 PM IST

Low Calorie Food for Weight Loss :  वेट लॉस के लिए अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट लो कैलोरी फूड्स खाने की सलाह देते हैं। लो कैलोरी फूड्स से आपका पेट भर जाता है, जिससे कैलोरी के साथ-साथ आपको कई आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इससे शरीर में बिना किसी पोषक तत्व की कमी हुए वजन को कम किया जा सकता है। जैसे- अगर आपको फैट चाहिए, तो आप अंडे, नट्स, बीज इत्यादि का सेवन कर सकते हैं, इसमें कैलोरी कम होती है। वहीं, अन्य पोषक तत्वों के लिए कई अन्य तरह के लो कैलोरी फूड होते हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल औरडाइट मंत्रा की डायटीशियन कामिनी सिंहा से बातचीत की है। आइए जानते हैं लो कैलोरी फूड्स कौन-कौन से होते हैं और इसके क्या फायदे हैं?

सेब का सेवन बेस्ट

डायटीशियन का कहना है कि लो कैलोरी फूड्स के रूप में आप सेब को अपने आहारमें शामिल कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कप यानी 109 ग्राम सेब में सिर्फ 62 कैलोरी होती है। इसके साथ-साथ इसमें लगभग 3 ग्राम डायट्री फाइबर प्राप्त होता है। यह न सिर्फ लो कैलोरी फूड है, बल्कि कई जरूरी पोषक तत्वों जैसे- फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडा होता है। इससे आपको फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त हो सकते हैं। यह आपके बढ़ते वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है।

लो कैलोरी फूड है शतावरी 

शतावरी का प्रयोग न सिर्फ आयुर्वेद में किया जाता है, बल्कि इसका प्रयोग सब्जी के रूप में भी हो सकता है। यह लो कैलोरी फूड्स है, जिसमें आपको कम कैलोरी के साथ-साथ कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स प्राप्त हो सकते हैं। शतावरी में फ्लेवोनोइड जैसे फेनोलिक यौगिक होते हैं। एक पके हुए शतावरी से आपको करीब 38 कैलोरी प्राप्त हो सकती है। 

Also Read

More News

वजन कम करे चुकंदर 

चुकंदर जड़ वाली सब्जियाां है, जिसके सेवन से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। इसमें फोलेट और मैंगनीज जैसे पोषक आपके शरीर को प्राप्त हो सकते हैं। 1 कप पके हुए चुकंदर (170 ग्राम) से आपके शरीर को लगभग 74 कैलोरी प्राप्त हो सकती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चुकंदर को अपने आहार में नियमित रूप से जोड़ें।

ब्रोकली खाएं

ब्रोकोली एक क्रूसिफेरस सब्जी है । इसके सेवन से हृदय रोग के खतरों को कम किया जा सकता है। एक कप पकी हुई ब्रोकली से लगभग आपको 54 कैलोरी प्राप्त होता है। इसके अलावा यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।

खीरे का करें सेवन

खीरा वजन कम करने वाली लो कैलोरी फूड के लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। अगर आप 1 कप खीरा खाते हैं, तो आपको काफी कम मात्रा में कैलोरी प्राप्त होती है। लेकिन यह फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से आपका वजन काफी हद तक कम हो सकता है।

कुछ अन्य टिप्स

डायटीशियन कामिनी सिन्हा का कहना है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो लो कैलोरी युक्त आहार के साथ-साथ आपको कुछ अन्य चीजों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • अपने शरीर को हाइट्रेट रखें। इसके लिए सादे पानी के अलावा आप नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और डिटॉक्स वॉटर का सेवन कर सकते हैं।
  • कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
  • शरीर को एक्टिव रखें।
  • स्ट्रेस से दूर रहें।
  • अच्छी और गहरी नींद लें। पूरे दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।