
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 11, 2024 9:39 AM IST
Weight Gain With Potatos : आज के समय में जहां लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर कई ऐसे लोग भी हैं, जो अपने कमजोर और दुबल-पतले शरीर को लेकर परेशान रहते हैं। दुबला-पतला शरीर होने पर न सिर्फ आप दूसरों के सामने शर्मिंदा होते हैं, बल्कि कई बार यह कॉन्फिडेंस कम करने का कारण भी बनता है। इसलिए शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप अपने शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने डाइट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। इन डाइट में आलू भी शामिल है। आलू में कार्ब्स की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपके वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाने में असरदार हो सकता है। इस लेख में हम आपको वजन बढ़ाने के लिए आलू का किस तरह सेवन करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए किस तरह आलू का करें सेवन?
यदि आप अपने वजन को बढ़ाने के लिए आलू का सेवन कर रहे हैं, तो आलू को मसालों या तेल में फ्राई करने की जरूरत नहीं होती है, इस तरह के आलू का सेवन करने से फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। वजन के हेल्दी तरीके से बढ़ाने के लिए आप उबले हुए आलू और दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 3 से 4 आलू लें, इसे उबालकर छील लें। इसके बाद इसमें दूध मिक्स करके खाएं। केले की तरह आप दूध में आलू को मैश करके भी खा सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा।
आलू और घी का सेवन करने से भी आप अपने दुबले-पतले शरीर को हष्ट-पुष्ट बना सकते हैं। इसके लिए आलू को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे 1 से 2 चम्मच घी के साथ हल्का सा रोस्ट करें और इसपर थोड़ सा काला नमक और काली मिर्च को छिड़ककर खाएं। इससे आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है।
Also Read : रणदीप हुड्डा ने सावरकर फिल्म के लिए किया 26 किलो वेट लॉस
शरीर का वजन बढ़ाने के लिए आप आलू और सोयाबीन से बनी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। आलू से जहां आपके शरीर को अच्छी तरह से कार्ब्स प्राप्त होते हैं। वहीं, सोयाबीन आपके शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करने में सहायक हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण आपके शरीर के वजन को बढ़ाने में मददगार हो सकता है।
आलू को सही तरीके से खाने से आप हेल्दी तरीके से अपने दुबले-पतले शरीर को हष्ट-पुष्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसके साथ-साथ आपको सही एक्सरसाइज और खानपान लेने की जरूरत होती है।