वजन घटाने के लिये खाना खाने के बाद ये फूड्स ज़रूर खायें

अब वजन घटाना है, तो और कुछ करने के बजाए सिर्फ खाना खाने के बाद ये फूड्स ज़रूर खाएं !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 12:40 PM IST

हर बार आप वजन करने के बाद जो रिजल्ट मिलता है उससे मायुस हो जाते हैं। ये इसलिए हो रहा है क्योंकि  आप चपाती और चावल खा रहे है। मगर ना भी कैसे करे । कार्ब्स खाने से पेट भरा हुआ लगता है। इसलिये ज्यादातर लोगों को खाने में दाल राइस ना हो तो खाना पूरा हुआ ऐसा नहीं लगता है। इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता है कि उन्होंने क्या खाया है, मगर संतुष्टी तभी मिलती है जब थोड़ा ही सही मगर चावल खा लेते हैं। कार्ब्स खाने से आपका पेट भर जाता है। आप चाहे भारत के किसी भी प्रांत में हो आपके खाने में कार्ब्स और सब्जियों में प्रोटीन की मात्रा कम होती है।

मगर कार्ब्स खाना छोड़ देना भी सेहत के लिये सही नहीं होता है। आपके सेहत के लिये जरूरत हैं- फैट्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स। इसलिये खाने का इस तरह प्लान कीजिये ताकी वजन भी ना बढ़े और आपको सारे पोषकतत्व मिल जाए। या तो आप कार्ब्स कम खाकर सब्जियां और प्रोटीन ज्यादा खाएं। या फिर खाना खाने के बाद अंत में कार्ब्स खाएं।

मतलब आप खाने की शुरूआत पकी हुई सब्जियां, प्रोटीन से भरपूर दाल और मटन जैसे प्रोडक्ट्स। और फिर खाने के अंत में चपाती, रोटी, ब्रेड या चावल ऐसा नियोजन करे। ऐसे खाने से जब आप कार्ब्स खाने जायेंगे तब तक आपका पेट भरा हुआ होगा और आपके पेट में चपाती, रोटी और चावल के लिये बिल्कुल जगह नहीं बचेगी। इस तरह कैलोरीज़ को भी बढ़ने से रोक पायेंगे।

Read this in  English 

अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar 

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source