... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 30, 2020 6:03 PM IST
मोटापे और डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है अल्फाल्फा, इस तरह करें इस्तेमाल
Alfalfa Reduce Belly Fat : आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। अपने मोटापे को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। हर कोई कीटो डाइट प्लान, वर्कआउट, वॉटर फास्टिंग जैसी चीजों को फॉलो कर रहे हैं। मोटापे को कंट्रोल करने के लिए डाइट का विशेष ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। इन सभी चीजों से हम वजन को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन्हें फॉलो करना काफी मुश्किल हो (Alfalfa Reduce Belly Fat) जाता है।
विशेषज्ञों की मानें तो वजन को कंट्रोल करने में डाइट का अहम योगदान होता है। अगर हम अपने डाइट में कम कैलोरीयुक्त आहार को शामिल करते हैं, तो इससे हम अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। वर्कआउट के साथ-साथ कम कैलोरीयुक्त भोजन करना जरूरी होता है। इससे शरीर में मौजूद कैलोरी बर्न होती है। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो अपने डाइट में अल्फाल्फा ले सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल होने के साथ-साथ डायबिटीज की समस्या भी कंट्रोल होगी। आइए जानते हैं अल्फाल्फा (Alfalfa Reduce Belly Fat) क्या है?
यह एक औषधीय पौधा है। इस औषधीय पौधे की खेती दुनियाभर के कई देशों में की जाती है। इस पौधे की खास बात यह है कि इसे एक बार बोने पर यह सालभर तक उपजता रहता है। अरबी भाषा में अल्फाल्फा को फसलों का पिता कहा जाता है, क्योंकि यह कई पौषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। डायबिटीज और मोटापे के शिकार व्यक्ति के लिए यह रामबाण है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो अल्फाल्फा में काफी कम कैलोरी होती है। फ़ूड डाइट चार्ट के मुताबिक, 100 ग्राम अल्फाल्फा में सिर्फ 23 कैलोरीज होती है। इसके साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है। अधिक फाइबर खाने से भूख नहीं लगती है। इससे हमेशा पेट भरा रहता है। इसके साथ ही कम कैलोरीज लेने से वजन भी कंट्रोल होता है।
डायबिटीज़ रोगियों के लिए अल्फाल्फा दवा की तरह कार्य करता है। इसके पत्तियों का नियमित रूप से सेवन करने से अग्नाशय में इंसुलिन उत्सर्जित होने लगता है। इसके साथ ही इससे ब्लड में शर्करा स्तर भी कंट्रोल होता है। रोजाना सुबह में एक गिलास पानी के साथ अल्फाल्फा की पत्तियों का पाउडर खाने से डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
रात में अच्छी नींद ना आने के ये हैं संकेत, आज ही अपने डाइट में करें बदलाव