Weight Loss: लॉकडाउन में वजन को बढ़ने से रोकें, वेट लॉस के लिए रोज़ पीएं हींग और जीरे से बने ये ड्रिंक्स
Weight Loss: लॉकडाउन में वजन को बढ़ने से रोकें, वेट लॉस के लिए रोज़ पीएं हींग और जीरे से बने ये ड्रिंक्स
वेट लॉस के लिए आप अपने किचन में मौजूद कुछ मामूली और छोटी-मोटी चीज़ों की मदद ले सकते हैं। ऐसी ही 2 चीज़ें हैं जीरा और हींग। जिनका आप आसानी से सेवन करके वजन को कर सकते हैं कम।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 2, 2020 8:34 AM IST
वेट लॉस के लिए लॉडाउन में करें हींग-जीरे का सेवन ।
Easy Weight Loss Tricks: लोग अपने वेट (Weight Loss) को मैनेज करने के लिए कई जतन करते हैं। लेकिन, इन दिनों लॉकडाउन की वजह से लोग अपने वजन को बढ़ने से रोक नहीं पा रहे हैं। लॉकडाउन के 8-10 हफ्तों में कई लोगों का वजन बेतहाशा (Weight Gain) बढ़ गया है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे तरीके से वेट मैनेजमेंट की कोशिश करनी चाहिए जो, कारगर हो और वजन को बढ़ने से रोक सके। साथ ही यह आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाएं।
वेट लॉस के लिए आप अपने किचन में मौजूद कुछ मामूली और छोटी-मोटी चीज़ों की मदद ले सकते हैं। ऐसी ही 2 चीज़ें हैं जीरा और हींग। (Easy Weight Loss Tricks in Hindi) कुछ समय पहले प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में यह बात बतायी गयी कि जीरा मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है। जिससे, वेट कम करने में सहायता होती है। जीरे का सेवन करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है और कैलोरी भी।
वेट लॉस के लिए लॉडाउन में करें हींग-जीरे का सेवन, होंगे ये भी फायदे
डायजेशन सुधारने का भी काम करता है जीरा।
इस मसाले में ऐसे तत्व होते हैं। जो, बॉडी में जमा एक्स्ट्रा फैट को सोख लेता है। जिससे, यह फैट शरीर का वेट बढ़ने नहीं देता।
ज़्यादातर तरीकों से वेट लॉस की कोशिश करने पर वजन तो कम हो जाता है। लेकिन, पेट और कमर के आसपास की चर्बी कम नहीं होती। लेकिन, जीरा बेली फैट भी कम करता है।
वेट लॉस के लिए जीरे-हींग का सेवन कैसे करें:
एक कप पानी के साथ 2 चम्मच जीरा या जीरा पाउडर मिलाएं। इसे, 5 मिनट उबालें। फिर, इसे छान लें। इसमें, चुटकीभर हींग पाउडर मिलाएं और पीएं।
जीरे के दाने गिलासभर पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें। अगले दिन इसे उबालें और पी लें।
एक चम्मच हींग का पाउडर तवे पर हल्की आंच पर गर्म करें। एक चम्मच जीरा भी इसी तरीके से तवे पर भून लें। फिर, इसे पीसकर पाउडर बनाएं। इन दोनों चीजों को मिक्स करें। इसमें, स्वादानुसार काला नमक मिलाएं। रोज सुबह खाली पेट इस मिश्रण का आधा चम्मच एक कटोरी दही या पानी में घोलकर पी जाएं।
अपने नींबू पानी ड्रिंक में जीरा पाउडर और हींग मिलाएं और पीएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.