Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lethargy in Hindi - थकान की जब बात आती है तो अक्सर लोगों को इसकी शिकायत मिल जाती है. कुछ लोगों की शिकायत होती है कि वो हमेशा थकान महसूस करते हैं. कुछ लोग तो हमेशा यही सवाल करते मिल जाते हैं कि थकान क्यों होती है ? वहीं कुछ लोगों को पैरों की थकान बार-बार होती है. शारिरिक थकान के अलावा लोगों को मानसिक थकान भी होती है. कुछ लोगों में थकान कमजोरी की वजह से होती है. तो कुछ लोगों को काम करने की वजह से थकान होती है. थकान की वजह से शरीर में सुस्ती महसूस होती है.
ज्यादातर लोगों में थकान कमजोरी की वजह से होती है. तो वहीं कुछ लोगों को डायबिटीज और थायरॉइड की वजह से थकान होती है. अगर आपको भी अक्सर थकावट लगती है या सुस्ती महसूस होती है तो जरूरी टेस्ट करवाने चाहिए. ज्यादा मेहनत करने वालों में मांसपेशियों में थकान महसूस होती है. पैरों में थकान उन लोगों को ज्यादा होती है जो ज्यादा पैदल चलते हैं या उम्र की वजह से भी थकान लगती है.
जब हम थकान दूर करने के उपाय के बारे में बात करते हैं तो हमें अलग-अलग थकान के बारे में सोचना होगा. शरीर की थकान कैसे दूर करें ? अगर आपका यह सवाल है तो आपके लिए अलग उपाय होंगे. अगर आपको मानसिक थकान है तो उसके लिए अलग उपाय करने होंगे. आइए जानते हैं थकान दूर करने के कुछ आसान से उपाय.
अगर आपको बार-बार थकान या सुस्ती लगती है तो आपको अपने नाश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि जब आप नाश्ता हेल्दी नहीं करते हैं तो शरीर को थकान तो लगती ही है. साथ में आप मानसिक थकान के भी शिकार होने लगते हैं. नाश्ते में अंकुरित अनाज के साथ फाइबर और प्रोटीन वाली डाइट शामिल करके थकान की परेशानी दूर कर सकते हैं.
अगर आप ज्यादा तनाव या स्ट्रेस लेते हैं तो मानसिक थकान लगती है. इसके अलाव जिनके खाने में विटामिन की मात्रा कम होती है उनको भी मानसिक थकान का अनुभव होता है. मानसिक तनाव और मानसिक थकान दूर करने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेने के साथ हेल्दी डाइट लेनी चाहिए.
जो लोगो रोजाना एक्सरसाइज करते हैं उनको कभी-कभी मांसपेशियों की थकान का अनुभव होता है. इसके लिए आपको अपने डाइट में तरल पदार्थों के सेवन पर ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर आपको मांसपेशियों की थकान बार-बार लगती है तो एक्सरसाइज और तरल पदार्थों पर ध्यान जरूर दें.
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि थकान और कमजोरी दूर करने की कोई दवा होती है. जबकि ऐसा नहीं होता है, क्योंकि शरीर में अगर पोषक तत्वों की कमी है तो उनकी पूर्ति करना ही असली दवा है. अगर आप भी सुस्ती और थकान के शिकार होते हैं तो अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें.
रोजाना एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में रक्त का प्रवाह नियमित रहता है। इसके साथ ही एक्सरसाइज से शरीर के हर अंग में ऑक्सीजन प्रदान करती है. जिसकी वजह से हम हमेशा सक्रिय रहते हैं और थका हुआ महसूस नहीं करते हैं. थकावट दूर करने के लिए आप योग, एरोबिक्स, स्वीमिंग कर सकते हैं.
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 8-9 गिलास पानी पीना जरुरी होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और ऊर्जावान बनते हैं। जब भी आपको शरीर में ऊर्जा की कमी हो तो एक गिलास पानी पी लें। इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है.
सुबह ताजा और ऊर्जावान उठने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरुरी होता है। व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए 7-8 घंटे सोना चाहिए। यह शरीर की खोई ऊर्जा को वापिस लाने में मदद करती है। अगर आप दिन में थका हुआ महसूस करते हैं तो नींद की एक झपकी ले सकते हैं.
अगर आप कम ऊर्जावान या थका हुआ महसूस करते हैं तो फल या सूखे मेवों का सेवन कर लें। इससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है और आप ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं.
थकान क्यों होती है. पैरों की थकान दूर करने के उपाय. मानसिक थकान मिटाना. थकान कमजोरी. थकान और कमजोरी की दवा. सुस्ती दूर करने के उपाय. मांसपेशियों में थकान. ये सब सवाल ऐसे हैं जो आसानी से दूर किये जा सकते हैं.