अब बिना एक्सरसाइज और डाइटिंग किए भी कर सकते हैं 1 दिन में 200 कैलोरी बर्न, जानिएं कैसे?

एक सामान्य व्यक्ति को 1 दिन में करीब 600 से 1200 कैलोरी लेनी चाहिए। रोजाना इतनी कैलोरी लेने से फैट जमा नहीं होता है और हमारा वजन भी इससे कंट्रोल होता है। आइए जाने हैं कुछ सामान्य डाइट टिप्स, जिससे आप बिना एक्सरसाइज और डाइट रुटीन फॉलो किए दिन में आसानी से 200 कैलोरी बर्न कर (Calories Burn Tips ) सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 12, 2020 12:13 PM IST

Calories Burn Tips : मोटापा एक ओर जहां हमारी पर्सनैलिटी खराब करता है। वहीं, दूसरी ओर कई बीमारियों को भी न्यौता देता है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पतले होने के लिए डाइटिंग फॉलो करते हैं, इस वजह से उन्हें काफी कमजोरी होने लगती है। लेकिन आपको बता दें कि आप भरपेट डाइट लेकर भी अपना वजन कम सकते हैं। वजन को घटाना हो या फिर बढ़ाना, दोनों ही मामले में कैलोरी का बेहद ख्याल रखना होता है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो कम कैलोरीयुक्त आहार का सेवन करें और एक बैलेंस्ड डाइट रुटीन (Calories Burn Tips ) को फॉलो करें।

कैलोरी दिन में कितनी है जरूरी? 

एक सामान्य व्यक्ति को 1 दिन में करीब 600 से 1200 कैलोरी लेनी चाहिए। रोजाना इतनी कैलोरी लेने से फैट जमा नहीं होता है और हमारा वजन भी इससे कंट्रोल होता है। आइए जाने हैं कुछ सामान्य डाइट टिप्स, जिससे आप बिना एक्सरसाइज और डाइट रुटीन फॉलो किए दिन में आसानी से 200 कैलोरी बर्न कर (Calories Burn Tips ) सकते हैं।

बदलें खाने की आदत

बिना डाइट फॉलो किए रोजाना कैलोरी बर्न करने के लिए हमें अपने खाने के आदतों में बदलाव करना होगा। सबसे पहले सुबह का नाश्ता कभी ना स्किप करें और समय पर जाएं। पूरे दिन में करीब 8 से 9 गिलास पानी पिएं। इससे आपका मेटाबॉजिज्म बूस्टो होगा।

धीरे-धीरे चबाकर खाएं

बड़े-बुजुर्ग अक्सर हमें धीरे-धीरे चबाकर खाने की सलाह देते हैं। धीरे-धीरे चबाकर खाना एक अच्छी आदत होती है, इससे हमारा पेट भरा हुआ महसूस होता है। इस कारण हम ओवरइटिंग करने से बचे रहते हैं। अगर आप धीरे-धीरे खाते हैं, जो इससे आपकी पूरे दिन में लगभग 400 कैलोरी बर्न होगी।

पिएं ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी शरीर के लिए बेहतर होता है। रोजाना ब्लैक कॉफी पीकर 500 कैलोरी को बचाया जा सकता है। 1 कप ब्लैक कॉफी में सिर्फ 2 कैलोरी होती है। वहीं, सामान्य पेय पदार्थ में करीब 200 कैलोरी होती हैं, जो मोटापे को बढ़ावा दे सकती है। ऐसे में ब्लैक कॉफी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

प्यास लगे, तो पिए नींबू पानी

बाहर जब भी आपको प्यास लगे, तो सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोडा ड्रिंक्स के बजाए नींबू पानी पिएं। यदि दिन में आप 3 बार भी ऐसा करते हैं तो कम से कम 500 कैलोरी बचा सकते हैं। इसके बदले आप चाहे, तो गर्म पानी या डिटॉक्स वॉटर भी पी सकते हैं।

अनहेल्दी खाने से बचें

यदि आप अपना वजन घटाना चाह रहे हैं, तो मसालेदार, फ्राइड और फास्ट फूड खाने से बचें। इसके साथ ही कोशिश करें कि फ्रेश और हेल्दी फूड खाएं।

रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये 3 योगासन, पेट की चर्बी हो जाएगी कम

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये 4 योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source