
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 21, 2023 8:17 PM IST
Health tips for working women: प्रोफेशनल महिलाओं का रोल आज की दुनिया में बहुत अलग है। उन्हें अपने दफ्तर के साथ-साथ लगातार और तेजी से बदल रही दुनिया की हर अपडेट के बारे में जानकारी रखने की कोशिश करनी पड़ती है। खुद को लगातार अपग्रेड करने की इस भागदौड़ के साथ-साथ घर, किचन, परिवार, बच्चों और अपने पेट्स के साथ-साथ अपनी फाइनेंशियल जरूरतों पर भी बखूबी ध्यान देती हैं आज की महिलाएं। लेकिन, इन सबके बीच जो चीज पीछे रह जाती है या नजरअंदाज हो जाती है वह है महिलाओं की हेल्थ। कामकाजी महिलाएं अपनी अन्य प्राथमिकताओं के बीच अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती। इसकी वजह से उनमें न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी, हड्डियों में दर्द, पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं और पीठ में दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में बिजी रहने वाली महिलाएं अपनी हेल्थ पर कैसे ध्यान दे सकती हैं और कैसे खुद को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बना सकती हैं इसी से जुड़ी कुछ टिप्स पढ़ें यहां। (Health tips for working women in Hindi)
जैसा कि ज्यादातर वर्किंग लोगों कोलगातार कई घंटों तक बैठकर काम करना पड़ता है। ऐसे में पेट और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से बेली फैट भी बढ़ने लगता है। ऐसे में महिलाएं सुबह की शुरूआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें तो उन्हें काफी फायदा हो सकता है। डाइटरी फाइबर से भरपूर नाश्ता खाएं, इससे आपका पेट भरने की संतुष्टि होगी और आपकी क्रेविंग्स भी कंट्रोल होती है। इसी तरह आप अनहेल्दी फूड कम खाएंगी और मोटापा बढ़ने का डर भी कम होगा।
हमेशा हड़बड़ी में रहने वाली वर्किंग वूमेन के लिए नाश्ते से लेकर डिनर के लिए फास्ट फूड, जंक फूड और रेडी टू इट मील्स खाना बहुत आसान लगता है। यह सुविधाजनक तो होता है लेकिन, यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज, बेली फैट, हाई बीपी और थायरॉइड जैसी समस्याएं गम्भीर हो सकती हैं। जैसा कि वर्किंग वूमेन के पास समय कम होता है ऐसे में आप हेल्दी इटिंग की प्लानिंग छुट्टी वाले दिन कर सकती हैं। स्मॉल मील प्लान्स बनाएं, सलाद के लिए सब्जियां और फल अपने किचन और फ्रिज में स्टॉक करें। इसी तरह ड्राई फ्रूट्स और नट्स के छोटे-छोटे डिब्बे अपने बैग, डेस्क और किचन में रख लें। इस तरह आपको हेल्दी फूड्स खाने में मदद होती है। (Healthy diet tips for working women)
काम के बीच लोगों को पानी पीने का समय नहीं मिलता जिसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में काम के बीच थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। अपनी डेस्क पर पानी की एक बोतल और गिलास रखें और थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीएं। इसके अलावा छाछ, हर्बल टी और नारियल पानी (coconut water) पीएं।
काम के बीच खुद को आराम भी दें। इसके लिए योग करें और सप्ताह में एक बार मसाज कराएं। रोजाना कम से कम 20 मिनट की कसरत करें। इससे आपका स्ट्रेस कम करें।