बढ़ते शीतलहर में सेहत न हो जाए खराब, स्वस्थ रहने के लिए इन 6 बातों का रखें ध्यान

Prevention In Cold Wave: जनवरी में शीतलहर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में शीतलहर से बचने के लिए हमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 6, 2023 1:45 PM IST

Prevention In Cold Wave: जनवरी का माह शुरू होते ही शीतलहर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। शीतलहर की वजह से शरीर को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में शीतलहर से बचना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर अगर आप ठंडे इलाके में रहते हैं, तो इससे आपको अधिक बचाव की जरूरत है। शीतलहर की वजह से सर्दी-जुकाम, खांसी हो सकती है। इसका कारण इस सीजन में कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है। शीतलहर के बचने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं शीतलहर से बचने के क्या हैं उपाय?

शीतलहर के बचने के लिए क्या करें?

बड़े-बुजुर्गों और बच्चों को शीतलहर से बचाव बहुत ही जरूरी है। शीतलहर से बचने के लिए आप निम्न टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

गर्म कपड़े पहनें

बढ़ते शीतलहर में गर्म कपड़े न पहनने की लापरवाही न करें। खासतौर पर अगर आप घर से बाहर निकलते हैं, तो गर्म कपड़ों से अपने शरीर को अच्छी तरह से ढक लें। कान, नाक, गला, हाथ-पैर जैसे शरीर के अंगों को अच्छी तरह से ढकें। इसके साथ ही मास्क पहनना बिल्कुल भी न भीलें। इससे आप शीतलहर के काफी हद तक बच सकते हैं। 

गर्म पानी पिएं

सर्दियों में प्यास का अनुभव काफी कम होता है। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग इस सीजन में काफी ज्यादा कम पानी पीते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। सर्दी बढ़ने पर ठंडे पानी के बजाय पानी को हल्का गुनगुना करके पिएं। इससे आपका शरीर भी हाइड्रेट रहेगा। साथ ही शीतलहर की समस्याएं भी कम हो सकती हैं। 

गर्म चीजों का करें सेवन

सर्दियों में कई लोग चाय का सेवन अधिक करना पसंद करते हैं। लेकिन सिर्फ चाय से अपने शरीर को गर्म रखने की कोशिश न करें। चाय के अलावा आप ब्लैक टी, ग्रीन टी, सूप, लेमन टी जैसी चीजों का सेवन करें। इससे शीतलहर के दौरान होने वाली समस्याएं जैसे खांसी-जुकाम, इन्फेक्शन की परेशानी से बचाव किया जा सकता है। 

विटामिन सी है जरूरी

शीतलहर बढ़ने पर इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर होने लगती है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन करें। विटामिन सी इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। इसके लिए सर्दी में आंवला, नींबू, संतरा, मौसमी जैसी चीजों का सेवन करें।

स्किन को रखें मॉइस्चराइज

शीतलहर बढ़ने के कारण स्किन से नमी कम होने लगती है। ऐसे में स्किन को मॉइस्चराइज रखना भी जरूरी है। स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए आप नारियल तेल, सरसों का तेल, मलाई जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज होती है। 

एल्कोहल का न करें सेवन

ठंड बढ़ने पर शराब पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि इससे आपके शरीर को विपरीत प्रभाव बढ़ता है। एल्कोहल का अधिक सेवन करने से शरीर का तापमान गिरता है, जिसकी वजह से ठंड लगने का खतरा अधिक हो सकता है। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source