Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बिस्तर पर लेटे-लेटे भी कम कर सकते हैं वजन, रोजाना करें ये 3 सिंपल एक्सरसाइज

Bed Exercises For Weight Loss: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, लेकिन वक्त की कमी या आलस के कारण जिम नहीं जा पाते हैं, तो बिस्तर पर लेटे-लेटे ही कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

बिस्तर पर लेटे-लेटे भी कम कर सकते हैं वजन, रोजाना करें ये 3 सिंपल एक्सरसाइज
VerifiedVERIFIED By:

Written by priya mishra |Updated : September 13, 2024 10:01 AM IST

Weight Loss Workout: वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं। डाइटिंग से लेकर जिम में वर्कआउट तक, सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन कुछ लोग समय की कमी, तो कुछ आलस के कारण नियमित रूप से जिम नहीं जा पाते हैं। अगर आपके पास समय की कमी है या आप फिटनेस के लिए ज्यादा वक्त नहीं निकाल पाते, तो चिंता न करें। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से बिस्तर में लेटे-लेटे भी कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज न केवल वजन घटाने में मदद करेंगी, बल्कि आपके शरीर को लचीला और स्वस्थ भी बनाएंगी। तो आइए, मायहेल्थबडी की फिटनेस कोच डॉ अंतरा देबनाथ से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

लेग रेज (Leg Raise)

इसे करने के लिए बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें।

अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखें और पैरों को सीधा रखें।

Also Read

More News

धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं, जब तक वे 90 डिग्री के कोण पर न आ जाएं।

फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

बाइसिकल क्रंचेस (Bicycle Crunches)

इसे करने के लिए बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने हाथों को सिर के पीछे रखें और पैरों को हवा में उठाएं।

अब दाएं घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं और बाईं कोहनी को दाएं घुटने की ओर लाएं, जैसे कि आप साइकिल चला रहे हों।

फिर दूसरी ओर यही प्रक्रिया दोहराएं।

इसे 10-15 बार करें और फिर धीरे-धीरे रेप्स बढ़ाएं।

प्लैंक (Plank)

सबसे पहले बिस्तर पर पेट के बल लेट जाएं।

इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।

इस दौरान शरीर को सीधा रखें।

पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।