Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Early Morning Exercise Benefits: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिटनेस का एक बड़ा सीक्रेट अपने फैंस को बताया है। थलाइवी और क्वीन फेम कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर अपना लाइफ मंत्रा शेयर किया। इस पोस्ट में कंगना ने कहा कि उन्होंने सेहत से कभी भी समझौता नहीं किया। साथ ही कंगना ने अनहेल्दी चीज़ों के सेवन या नशे की लत (Addiction) और निराशावादी लोगों से दूर रहने की भी सलाह अपने फैंस को दी। कंगना ने ट्विटर पर एक मोटिवेशनल वर्कआउट वीडियो के साथ अपने इस मंत्र को साझा किया, जिसमें वह पाइलेट्स करती हुई नजर आ रही हैं। (Kangana Ranaut Fitness Secrets)
वीडियो को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने कहा है, "अर्ली मॉर्निग फिटनेस रूटीन। जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखें, जो फिट है वो हिट है। अपनी सेहत के साथ कभी भी समझौता न करें और अस्वास्थ्यकर आदतों और निराशावादी लोगों से दूर रहे। अच्छे लोगों की संगत में रहे। अगर ऐसे लोग आपके आसपास नहीं हैं, तो उन्हें किताबों या उनकी कही गयी बातों और नसीहतों में ढूंढ़े।"
Early morning fitness routine. Remember one thing in life jo fit hai woh hit hai, never compromise on your health, stay away from unhealthy habits and pessimistic people. Stay in the company of great beings if you don’t find them physically find their books or teachings 🙏 pic.twitter.com/9Wp1qy6MIc
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 7, 2021
तड़के सुबह की हवा शुद्ध और साफ होने के कारण आपको ऑक्सीजन ज़्यादा मिलती है। इससे, प्रदूषण और गंदी हवा के कारण कमज़ोर हो चुके शरीर को मज़बूत बनने में मदद होती है। इससे, कई बीमारियों का रिस्क कम होता है और आप हेल्दी रहते हैं। (Early Morning Exercise Benefits)
रोजाना कसरत करने से आपको रोज़मर्रा की ज़िंदगी में होनेवाले तनाव से भी आराम मिलता है। जैसा कि तनाव का सीधा असर दिमाग पर होता है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां होती है। ऐसे में तड़के सुबह उठकर कसरत करने से आप स्ट्रेस-फ्री रहेंगे और मानसिक सेहत भी ठीक रहेगी।
भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल का एक और बड़ा नुकसान नींद से जुड़ी परेशानियों के तौर पर दिखायी दे रहा है। कई लोगों के लिए रात में ठीक से सो पाना संभव नहीं होता। ऐसे लोगों को सुबह उठकर एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे, अनिद्रा और नींद से जुड़ी अन्य समस्याएं कम होगी।
कसरत का असर पेट और पाचन तंत्र पर भी प्रभाव डालता है। अगर आप सुबह कसरत करते हैं तो, धीरे-धीरे आपको अपने पाचन तंत्र में फर्क खुद ही महसूस होने लगेगा। जिन लोगों को कॉन्स्टिपेशन, इनडायजेशन और पेट की गैस जैसी समस्याएं अक्सर होती हैं उन्हें, सुबह कसरत करनी चाहिए।
हर प्रकार की एक्सरसाइज वेट लॉस के लिहाज से मददगार है और अगर आप सुबह कसरत करते हैं तो आपका वेट लॉस और बेहतर तरीेके से होगा। जी हां, एक्सपर्ट्स वेट लॉस के लिए अक्सर सुबह एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि सुबह जितनी जल्दी कसरत शुरू होती है आपकी बॉडी उतनी ही कैलोरी बर्न कर पाती है।
कसरत करने से हमारा इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग बनता है। इससे, इंफेक्शन्स, वायरल बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में आपकी मदद होती है। (Early Morning Exercise Benefits)