
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 7, 2019 2:44 PM IST
डिनर जल्दी करने के फायदे। © Shutterstock
आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि लोग देर तक रात में जागकर काम करते हैं और सुबह जल्दी उठकर ऑफिस, कॉलेज निकल पड़ते हैं। ना ठीक से खाने का समय और ना ही चैन की नींद लेने की फुर्सत। नतीजा, कई तरह की शारीरिक समस्याओं से घिर जाना, तनाव, मोटापा आदि का शिकार हो जाना। कहा जाता है कि रात में जल्दी खाने (Early Dinner Benefits) और समय पर सोने से आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रहते हैं। चलिए जो लोग ऑफिस जाते हैं और देर से लौटते हैं, उन्हें खाने में थोड़ी देर हो सकती है। लेकिन उन्हें भी रात में 10 बजे तक खा लेना चाहिए।
जो लोग घर पर रहते हैं, उन्हें कोशिश करनी चाहिए की रात का डिनर (Early Dinner Benefits) 9 बजे तक कर लें। इसके कई फायदे होते हैं। रात का डिनर (Early Dinner Benefits) यदि आप 11-12 बजे करेंगे, तो स्वास्थ्य के लिए आपकी यह आदत बिल्कुल भी सही नहीं है।
घर पर रहते हैं या 9 बजे तक ऑफिस से लौट आते हैं, तो खाना खा लें। खाना खाते ही सीधे बेड पर सोने के लिए न जाएं। इससे तबीयत खराब हो सकती है। डिनर करने के बाद थोड़ी देर वॉक के लिए निकल जाएं।
रात को जल्दी खाने से भोजन को पचाना आसान हो जाता है। ऐसे में जब आप सुबह उठते हैं, तो पेट भी अच्छी तरह से साफ हो जाता है। रात को भारी, अधिक और मसालेदार भोजन करने से बचें। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है साथ ही कब्ज की समस्या हो सकती है।
9 बजे तक डिनर करने से पेट में दर्द, गैस और अपच की समस्या नहीं होती है। आप पूरे दिन अच्छा महसूस करते हैं।
रात को सही समय पर खाना खाने से हजम जल्दी हो जाता है, जिससे दिल भी सही तरह से काम करता है। डिनर जल्दी करने की आदत डालें, यदि आपको अपने दिल की सेहत की चिंता है तो।
सारा दिन काम करके आप थक जाते हैं, ऐसे में जब आप जल्दी खाते हैं तो जल्दी सो भी जाते हैं। अगर देर से खाना खाएंगे तो देर से नींद आएगी और सुबह नींद पूरी नहीं होगी, क्योंकि फिर सुबह ऑफिस के लिए भागना होगा।
रात को जल्दी खाना खाने से उसे पचने का समय मिल जाता है। फिर यही खाना आपके शरीर में लगता है और जब आप सुबह उठेंगे तो एक नई एनर्जी के साथ उठेंगे।