इन वजहों से जमा हो जाती पेट पर चर्बी, हर रोज अपनाएं ये उपाय

जब हम ठीक से नहीं सोते हैं या डिस्‍टर्ब स्‍लीप लेते हैं तो हमारा शरीर तनावमुक्‍त नहीं हो पाता। इसका असर हमारे मेटाबॉलिज्‍म पर भी पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 28, 2019 10:27 AM IST

पेट पर जमा चर्बी (tips to avoid belly fat) किसी को भी परेशान कर सकती है। यह न सिर्फ देखने में खराब लगती है, बल्कि इससे कई स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं भी हो सकती हैं। सबसे पहले जरूरी है यह जानना कि पेट पर चर्बी (tips to avoid belly fat) क्‍यों जमा होती है। साथ ही यह भी जानें कि इसे कैसे दूर (tips to avoid belly fat) किया जा सकता है।

अनियंत्रित खानपान

फैट जमने की सबसे बड़ी वजह हमारा असंतुलित खानपान (tips to avoid belly fat) है। हम जो भोजन खाते हैं वह बर्न होकर हमें एनर्जी देता है। पर कुछ आहार ऐसे होते हैं जिन्‍हें हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह से जला नहीं पाता। ट्रांस फैट, जंक फूड, एडड शुगर ऐसे ही पदार्थ हैं। ये सभी अतिरिक्‍त फैट के रूप में पेट और कमर के आसपास जमा हो जाते हैं।

ज्‍यादा देर तक बैठे रहना

सुडौल शरीर के लिए जरूरी है कि हमारी शारीरिक क्रियाएं संतुलित (tips to avoid belly fat) हों। इसमें सक्रियता, मूवमेंट और आराम सभी चीजों का संतुलन होना चाहिए। पर जब हम लगातार कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, हमारे कमर से नीचे का हिस्‍सा निष्क्रिय हो जाता है। कई बार हम आराम के लिए ऐसे पोश्‍चर में बैठते हैं कि पेट के ही एक खास हिस्‍से में सारा फैट जमा होने लगता है।

तनाव लेना

बेली फैट के बढ़ने का कारण है कॉर्टिसोल का इम्बैलेंस (tips to avoid belly fat) होना। ये वो हॉर्मोन है जो बीमार पड़ने पर आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को ताकतवर बनाता है, ताकि आपका शरीर उस बीमारी से लड़ के जड़ से ख़त्म कर सके । लेकिन जब आप स्ट्रेस में होते है तो यही हॉर्मोन आपके लिए मुसीबत बन जाता है। ज़्यादा और लगातार स्ट्रेस लेने से कॉर्टिसोल बहुत ज़्यादा मात्रा में और, ज़्यादा समय के लिए रिलीज़ होने लगता है जिसकी वजह से बहुत सी बीमारियां तो लगती ही है और साथ ही साथ ये हॉर्मोन, फैट को बढ़ने लगता है।

बेहतर नींद न ले पाना

जब हम ठीक से नहीं सोते हैं या डिस्‍टर्ब स्‍लीप लेते हैं तो हमारा शरीर तनावमुक्‍त नहीं हो पाता। इसका असर हमारे मेटाबॉलिज्‍म पर भी पड़ता है। कई शोधों में यह बात सामने आ चुकी हैं कि नींद पूरी न हो पाने के कारण मोटापा बढ़ने लगता है।

व्‍यायाम न करना

व्‍यायाम शरीर में रक्‍त संचार को दुरूस्‍त कर हमें फि‍र से काम करने के लिए तैयार करता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, साथ ही उन एरिया पर भी काम करता है,‍जिनका हम अपनी डेली रूटीन में इस्‍तेमाल नहीं कर पाते। पर जब हम व्‍यायाम नहीं करते तो शरीर सुस्‍त, कमजोर होने लगता है और जगह-जगह फैट जमना शुरू हो जाता है।

बैली फैट से पाना है छुटकारा तो फॉलो करें ये टिप्‍स  (tips to avoid belly fat)

  • रात जल्‍दी सोने और सुबह जल्‍दी उठने की आदत डालें। इससे शरीर में अच्‍छे हार्मोन का रिसाव होता है, जो शरीर को तंदुरुस्‍त बनाए रखता है।
  • सुबह उठकर गुनगुने पानी से दिन की शुरूआत करें। इससे पाचन सही रहता है, कब्‍ज की समस्‍या नहीं होती। आप चाहें तो इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं।
  • व्‍यायाम को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। इसके अलावा पैदल चलना, सीढि़यों को इस्‍तेमाल करना अच्‍छी आदतें हैं जिनसे आप मुफ्त में अपना वजन कम कर सकते हैं।
  • दिन भर के आहार में हेल्‍दी फूड और हेल्‍दी स्‍नैक्‍स को ही स्‍थान दें। जंक फूड खाने से परहेज करें। इसकी बजाए फल, सलाद, सूखे मेवे और सीड्स को अपने आहार में स्‍थान दें।

क्‍या वाकई सुपरफूड है काई ? जानें इसका पोषण मूल्‍य और फायदे

30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source