Drinks for Belly Fat : 10 दिन में कम हो जाएगा बेली फैट, पिएं ये दो जूस

कुछ जूस का सेवन नियमित रूप से करने से पेट की चर्बी कम (Drinks to reduce Belly Fat) होने लगती है। जानें, कौन से जूस या हेल्दी ड्रिंक्स बेली फैट कम करने में मदद करती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 5, 2019 7:05 PM IST

क्या आप बढ़ते बेली फैट से परेशान हैं। कई तरकीब आजमा कर देख चुके हैं फिर भी कोई फर्क नजर नहीं आया ? पेट की चर्बी को कम करना कोई आसान बात नहीं है। इसके लिए आपको लगातार एक से दो महीने मेहनत करने की जरूरत होती है, साथ ही कुछ हेल्दी डाइट और ड्रिंक्स का सेवन करना पड़ता है। आप चाहें तो सिर्फ तीन सप्ताह में बढ़े हुए पेट (बेली फैट) को बहुत आसानी से कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको उन चीजों को खाना छोड़ना होगा, जिसकी वजह से शरीर में चर्बी बढ़ती है। उसके बाद कुछ जूस का सेवन नियमित करना होगा ताकि जल्द से जल्द पेट की चर्बी कम (Drinks to reduce Belly Fat) होने लगे। ये दो जूस हैं, जो नेचुरल हैं। इन जूस की मदद से बेली फैट (Drinks to reduce Belly Fat) कम किया जा सकता है। पेट कम करने के साथ ही इन नेचुरल जूस की मदद से शरीर के विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।

बेली फैट कम करने के लिए हर रात पिएं ये दो जूस

हर रात सोने से पहले इन दो जूस के सेवन से आप कुछ ही दिनों में बेली फैट (Juices to cut belly fat) कम कर सकते हैं। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो इस कारण से भी कई बार बेली फैट बढ़ जाता है। कुछ लोगों में डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हॉर्मोन्स की अनियमितता के कारण भी बेली फैट बढ़ जाता है। आप इन नेचुरल जूस का नियमित सेवन करते हैं तो दो से तीन सप्ताह के अंदर ही आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

जूस जो कम करते हैं बेली फैट 

1 एक नींबू, धनिया, खीरा और पार्सले का गुच्छा लें। इन सभी को जूसर में डालकर जूस बना लें। अगर ये बहुत गाढ़ा हो तो इसमें कुछ मात्रा में पानी मिला लें। सोने से पहले इसे पिएं। दस दिन तक इसके नियमित सेवन से बेली फैट कम (Juices to reduce Belly Fat) होता नजर आएगा।

2 एक नाशपाती में एक नींबू का रस, खीरा और पालक की पत्ती मिलाकर एक गाढ़ा सा घोल तैयार करें। एक सप्ताह तक इस घोल को नियमित रूप से सोने से पहले पिएं। आपके पेट की चर्बी घटने लगेगी। अगर आपको और बेहतर परिणाम चाहिए तो आप इस प्रक्रिया को कुछ और दिनों तक भी आजमा सकते हैं।

बेली फैट कम करने के लिए फूड्स

बेली फैट कम करने के एक्सरसाइज

बेली फैट कम करने के लिए योग

बेली फैट कम करने के लिए योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source