
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 12, 2020 4:13 PM IST
Image credits by: ठंडा पानी पीने के फायदे और नुकसान ।
Drinking Cold Water Effects: दफ्तर से घर लौटने के बाद एक गिलास ठंडा पानी(Drinking cold water)पीते ही बहुत अधिक सूकून मिलता है। लेकिन, ठंडा पानी पीने से भले ही दिमाग और जीभ का आरामभरा अनुभव होता है। लेकिन, आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर को ठंडा पानी पीने से नुकसान हो सकता है। (Drinking Cold Water Effects in hindi)
दअरसल, शरीर का सामान्य तापमान (98.6°F) होता है। जिसे, मेंटेन करने के लिए ठंडा पानी पीने पर शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आयुर्वेदिक सिंद्धांतों (ayurvedic health tip)के मुताबिक, ठंडा पानी पीने से शरीर में अग्नि कम होती है। यह अग्नि शरीर की सभी कार्यप्रणालियों को उत्तेजित रखती है। जो, अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी है। भोजन करते समय इसी वजह से ठंडा पानी पीने से मना किया जाता है। इसीलिए, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स बेहतर पाचन क्रिया के लिए गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। इसी तरह ठंडा पानी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी धीमा हो जाता है। जिससे, शरीर के अंग सही तरीके से काम नहीं कर पाते। इसीलिए, ऐसा कहा जा सकता है बर्फ वाला पानी या बहुत अधिक ठंडा पानी से शरीर को नुकसान होते हैं। लेकिन, कुछ स्थितियों में ठंडा पानी पीने से फायदे भी होते हैं। जैसे-
जैसा कि एक्सरसाइज़ करने के बाद शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। इसीलिए, वर्कआउट के बाद ठंडा पानी पीएं। इससे, बॉडी टेम्परेचर को मैनेज करने में मदद होती है। (drinking cold water after workout)
एक्सपर्ट्स के अनुसार ठंडा पानी वेट लॉस में मददगार होता है। क्योंकि, ठंडा पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है। जिससे, कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.