Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

1 सप्ताह के अंदर चाहते हैं पतली कमर तो पिएं ये 3 तरह के जूस, घर पर इस तरह से करें तैयार 

Vegetable juices for Belly Fat :  शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए जूस का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी जूस की रेसिपी- 

1 सप्ताह के अंदर चाहते हैं पतली कमर तो पिएं ये 3 तरह के जूस, घर पर इस तरह से करें तैयार 

Written by Kishori Mishra |Published : February 15, 2024 4:03 PM IST

Vegetable juices for Belly Fat : वजन को घटाने के लिए हम न जाने कितने प्रयास करते हैं, लेकिन इसका सही रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसका कारण आपके द्वारा की गई गलतियां हो सकती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आप भूख पेट रहकर अपना वजन घटा सकते हैं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वजन को घटाने के लिए भूखे पेट नहीं बल्कि सही तरीके से आहारों का चयन जरूरी होता है। अगर आप वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सही मात्रा में सेवन करें। मुख्य रूप से फाइबर युक्त आहार बेहद जरूरी होता है। साबुत फल और सब्जियों के जरिए आपको सारे पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन कई बार शरीर में कार्ब्स, फैट और प्रोटीन की कमी हो जाती है, ऐसे में जूस को भी कभी-कभी विकल्प के रूप में लिया जा सकता है। अगर आप अपनी कमर को पतला करना चाह रहे हैं, तो जूस आपके लिए काफी अच्छे विकल्पों में से एक हो सकता है। रोजाना 1 गिलास जूस पीने से आपके शरीर की एनर्जी भी बनी रहती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिससे आपका वेट कॉफी तेजी से कम हो सकता है। आइए जानते हैं शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए कौन सा जूस पीना हेल्दी हो सकता है?

बेली फैट कम करे गाजर का जूस

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए गाजर का जूस पीना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। इसमें कम कैलोरी और फाइबर की अधिकता होती है। गाजर के जूस से भरा गिलास पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा, क्योंकि इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही यह पित्त स्त्राव को कम कर सकता है। इससे फैट को जलाने में मदद मिल सकती है। अदर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो गाजर के जूस में थोड़ा सा अदरक और संतरे का रस डालकर पिएं। इससे आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है।

कमर को पतला करे लौकी का जूस

वजन को घटाने के लिए लौकी का जूस आपके लिए जादुई रूप से काम कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, लौकी का जूस पीने से काफी तेजी से मोटापा कम किया जा सकता है। लौकी का जूस फैट रहित होने की वजह से इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट कर सकता है। इससे आपका वजन भी तेजी से कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

Also Read

More News

वेट लॉस के लिए पिएं व्हीटग्रास जूस

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में व्हीटग्रास जूस काफी हेल्दी विकल्प हो सकता है।  क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में पोटेशियम होता है, जो कैलोरी को अधिक प्रभावी ढंग से जलाने में मदद करता है। व्हीटग्रास में उच्च फाइबर की भी अधिककता होती है, जो भूख को रोकने में असरदार साबित हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप इन हेल्दी जूस को विकल्प के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपका वजन किसी बीमारी की वजह से बढ़ रहा है, तो ऐसे में आप एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।