क्या ये चाय पीने से बच्चों जैसी बेफ्रिक्र नींद आती है?

क्या सचमुच चाय पीने से नींद आती है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 2, 2017 5:53 PM IST

नींद न आने का प्रॉबल्म? इसके पहले तक तो आपने दूध पीने, सोने के पहले गुनगुने गर्म पानी से नहाने जैसे नुस्ख़ों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या चाय पीने से भी अच्छी नींद आती है?

न्यूट्रिशनिस्ट पद्मा स्याल ने कुछ ऐसे चाय या टी कान्काक्शन के बारे में बताया है जिनको पीने से अच्छी नींद आती है।

कैमोमाइल टी- कई अनुसंधान में ये साबित हुआ है कि इस चाय को पीने रात को अच्छी नींद आती है। ये शांतिदायक दवा के रूप में काम करता है जो अनिद्रा की बीमारी होने पर नींद लाने में सहायता करता है।

पुदीने की चाय- अगर रात को खाने के बाद आपको एसिडिटी का प्रॉबल्म होता है तो इस चाय को धीरे-धीरे चुस्कियों में पियें क्योंकि ये खाने को हजम करवाने में सहायता करता है।

लेमन-ग्रास टी- कई अनुसंधान से ये साबित हुआ है कि लेमन ग्रास टी पीने से दिमाग शांत हो जाता है जिससे अनायास ही नींद आने लगती है।

सौंफ चाय- सौंफ चाय पीने से नींद आती है ऐसा कुछ साबित नहीं हुआ है। लेकिन ये साबित हुआ है कि हार्ट बर्न और गैस होने से ये चाय बहुत काम करता है। सिर्फ इस चाय को आपको चुस्कियों में पीने की ज़रूरत होती है।

लेकिन सच तो ये है कि सोने के पहले चाय पीने से नींद आती है ये साबित नहीं हुआ है। प्लास्बो इफेक्ट बड़ी ही अजीब चीज है, अगर आपको लगे कि चाय पीने से नींद आती है तो ये काम करेगा। लेकिन इसके आदि न बनें। विशेषकर अगर आप दवा ले रहे हैं तो इन सब चाय को पीने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source