Belly Fat : खाली पेट पीएं जीरे से बना यह ड्रिंक, बेली फैट होगा कम

जीरा वेट लॉस फूड है। जिसके सेवन से नैचुरली बेली फैट कम  होता है। जीरा एक हाई मेटाबॉलिक फूड है जिससे, शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ जाता है। तेज़ मेटाबॉलिज़्म का सीधा असर वेट लॉस की प्रक्रिया पर होता है। इसीलिए, जीरा का सेवन करने से वजन और बेली फैट कम होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 18, 2020 3:13 PM IST

Drink for reducing Belly Fat: अगर आप हेल्दी तरीके से वेट लॉस ( Tip for healthy weight loss) करना चाहते हैं या अपने बेली फैट (Belly Fat) को नैचुरली कम करना चाहते हैं। तो, उसका भी एक तरीका है। आपको मुश्किल योगासनों या जिम वर्कआउट्स की मदद लेने की सलाह नहीं दे रहे हैं हम। बल्कि, अपने पानी  में एक छोटी-सी चीज़ मिलाने से नैचुरली वजन कम हो सकता है। यह नन्हीं सी चीज़ है जीरा। वही जीरा (Jeera for weight loss) जिसे तड़के में मिलाना लगभग हर भारतीय रसोई में आम बात है।  दरअसल, जीरा वेट लॉस फूड है। जिसके सेवन से नैचुरली बेली फैट कम  (Drink for reducing Belly Fat) होता है।

Skin Detox : शरीर में जमा गंदगी का स्किन पर होता है असर, इन 3 ड्रिंक्स की मदद से करें डिटॉक्स, मिलेगी हेल्दी बॉडी और ग्लोइंग स्किन

खाली पेट पीएं जीरे से बना यह ड्रिंक, बेली फैट होगा कम (Drink for reducing Belly Fat):

कुछ वर्ष पहले एक स्टडी में यह कहा गया कि जीरा खाने से वेट लॉस 16 फीसदी तक हो सकता है। जैसा कि जीरा में नैचुरल प्लांट केमिकल्स फाइटोस्टेरॉल्स (phytosterols ) होते हैं। जो, बैड कोलेस्ट्रॉल को सोखने का काम करते हैं। इनसे, ट्राईग्लिसराइड्स के विघटन में भी सहायता होती है। जिससे, शरीर में फैट की मात्रा कम होती है।  वेट लॉस केवल डायट और बहुत अधिक एक्सरसाइज़ करने से नहीं होता। वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज़्म की गति बढ़ाना ज़रूरी है। इसका सीधा मतलब है कि वेट लॉस के लिए मेटाबॉलिज़्म बढ़ाना ज़रूरी है।

जीरा एक हाई मेटाबॉलिक फूड है जिससे, शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ जाता है। तेज़ मेटाबॉलिज़्म का सीधा असर वेट लॉस की प्रक्रिया पर होता है। इसीलिए, जीरा का सेवन करने से वजन और बेली फैट कम होता है। (Drink for reducing Belly Fat)

ऐसे करें जीरा का सेवन:

एक चम्मच जीरा को 2 गिलास पानी मे मिलाएं। इसमें, एक चम्मच अदरक के टुकड़े (कद्दूकस की हुई अदरक) के साथ उबालें। जब, उबलकर पानी आधा हो जाए तो, इसमें एक चुटकी इलायची और दालचीनी का पाउडर मिलाएं। फिर, इसे अच्छी तरह मिक्स करके छान लें। ऊपर से आधा नींबू का रस मिलाकर इसे पीएं।

Cold Home Remedies: जीरा है एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भरपूर, सर्दी-ज़ुकाम से राहत पाने के लिए पीएं जीरे का पानी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source