hamburger icon
A
Read in English

डाइट प्लान फॉलो किए बिना इस तरीके से तेजी से घटा सकते हैं वजन, बस रोजाना पिएं 1 कप ये चाय

आयुर्वेदिक चाय एनर्जेटिक बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्यबर्धक भी होता है। अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो अपने डेली रुटीन में आयुर्वेदिक चाय को शामिल करें। आज हम आपको एक अनोखे चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कई गंभीर समस्याओं से बचाने के साथ-साथ वजन भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं वजन कम करने वाले इस चाय को बनाने की विधि (Weight Loss Tea) किया है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 8, 2020 6:27 PM IST

Weight Loss Tea : दिन की शुरुआत चाय से लगभग सभी घरों में होती है। सुबह उठकर अगर आयुर्वेदिक चाय पिया जाए, तो यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा साबित होता है। कोरोनावायरल ने लोगों के लाइफस्टाइल को काफी हद तक बदल दिया है। आजकल लोग दूध और चीनी वाली चाय कम, लेकिन आयुर्वेदिक चाय का अधिक सेवन कर (Weight Loss Tea) रहे हैं।

आयुर्वेदिक चाय एनर्जेटिक बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्यबर्धक भी होता है। अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो अपने डेली रुटीन में आयुर्वेदिक चाय को शामिल करें। आज हम आपको एक अनोखे चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कई गंभीर समस्याओं से बचाने के साथ-साथ वजन भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं वजन कम करने वाले इस चाय को बनाने की विधि (Weight Loss Tea) किया है?

अजवाइन, अदरक और नींबू की चाय

नींबू तेजी से शरीर का वजन घटाने में हमारी मदद करता है। इसका इस्तेमाल हम कई रूपों में करते हैं। नियमित रूप से खाली पेट गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से तेजी से फैट वर्न होता है। इसके साथ ही गुनगुने पानी में एक नींबू का रस डालकर पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। वहीं, अदरक भी बैली फेट को कम करने में हमारी मदद कर सकता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है अदरक मोटापे को कम करने में असरकारी होता है। इसके साथ ही अजवाइन का पानी पीने से भी वजन काफी तेजी से वजन होगा। अजवाइन को लेकर कई रिसर्च किए जा चुके हैं, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि अजवाइन पाचनतंत्र के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

वेट लॉस चाय बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक छोटा अदरक का टुकड़ा लें।
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • 250 मिली पानी

सबसे पहले अजवाइन लें। इसे एक दिन पहले ही पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन अजवाइन के पानी को अच्छी तरह से उबालें। अब अदरक को बारीक-बारीक काटकर उबले पानी में डाल दें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे गैस से उतार लें। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसका सेवन करें। आप चाहें, तो इसमें शहद मिला सकते हैं।

वजन को कम करने में कैसे है सहायक

अजवाइन और अदरक के चाय का सेवन रोजाना करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे आपके पाचनतंत्र को मजबूती मिलती है। वहीं, इस चाय के सेवन से फैट बर्न तेजी से होता है, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इस चाय का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर्स से जरूर संपर्क करें।

क्या सुना है आपने डिटॉक्स फुट पैड का नाम? अगर नहीं, तो जानिए इसके अद्भुत फायदे

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये 4 योगासन